कंगना रनोट की मानें तो उन्हें मूवी माफिया से ज्यादा डर मुंबई पुलिस का है। उन्होंने रविवार को अपने एक ट्वीट में यह बात लिखी। दरअसल, कंगना लगातार बॉलीवुड के मूवी माफिया और ड्रग माफिया के बारे में बात कर रही है। इसे लेकर भाजपा नेता राम कदम ने महाराष्ट्र सरकार से उन्हें पुलिस प्रोटेक्शन देने की मांग की थी। लेकिन जब सुरक्षा नहीं दी गई तो उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को निशाने पर लिया। जवाब में कंगना ने राम कदम का शुक्रिया अदा किया। साथ ही मुंबई पुलिस की सुरक्षा लेने से इनकार किया।