कोरोना के मामलों में ब्राजील को पछाड़कर दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना भारत, देखिए किस देश में कितने मरीज

नई दिल्ली: चीनी वायरस कोरोना से भारत समेत दुनियाभर के 200 से ज्यादा देशों में हाहाकार मचा है। दुनियाभर में कोरोनावारस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 2 करोड़ 68  लाख  के पार पहुंच गया है। जबकि मृतकों की संख्या भी 8 लाख 79 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं अबतक 1 करोड़ 90 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं।  इस बीच भारत दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। भारत ने ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है। 

किस देश में कितने मरीज…

अमेरिका में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 62 लाख पार कर चुका है, वहीं, 1 लाख 87 हजार से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। यहां 22 लाख 83 हजार से ज्यादा लोगों को इलाज के बाद छुट्टी मिल चुकी है, वहीं, 37 लाख से ज्यादा एक्टिव केस है। 

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 41,13,812 हो गई है, जिसमें 70,626 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में फिलहाल 8,62,320 एक्टिव केस हैं। वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 31,80,866 हो गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में सबसे ज्यादा 90,633 की बढ़ोतरी हुई है। जबकि 1065 लोगों की मौतें हुई। 

ब्राजील में संक्रमितों का आंकड़ा 41 लाख के करीब है और 1 लाख 25 हजार से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. ब्राजील में 34 लाख से ज्यादा लोग अब तक ठीक हो चुके हैं वहीं, 5 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं।

चौथे नबंर पर रूस देश है जहां 1,015,105 लोग संक्रमित है और अबतक 17,649 लोगों की मौत हो चुकी है और 832,747 ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here