- कॉपी लिंक
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इसी महिला को संदिग्ध बताया गया है।
- मामला निशातपुरा थाना क्षेत्र के करोंद इलाके का है
- घर में काम करने वाले मजदूरों के शामिल होने का शक
भोपाल के निशातपुरा इलाके में एक घर से हजारों रुपए चोरी हो गए। यहां एक महिला संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रही है। स्कूटी सवार यह महिला 2 दिन से घर के आसपास देखी जा रही थी।

किसी भी कैमरे में सामने से महिला का चेहरा साफ नहीं दिखा।
रतन कॉलोनी करोंद निवासी महेंद्र सिंह यादव किसान है। उन्होंने बताया कि उनके घर पर कुछ काम चल रहा है। मजदूरों को पेमेंट के लिए पैसे घर में रखे हुए हैं। इसमें से 20 हजार रुपए गायब हो गए। उन्होंने पड़ोसी के घर के सीसीटीवी फुटेज देखे तो इसमें एक महिला स्कूटी से आते-जाते नजर आ रही है।
वह महिला घर के पास एक किराने की दुकान पर फोन पर किसी से बात भी करती है। महेंद्र ने आरोप लगाया कि महिला 2 दिन से घर के आसपास ही घूमती नजर आ रही थी। वे उसे नहीं जानते हैं। उन्हें आशंका है कि घर में पैसे होने की जानकारी मजदूरों को थी। हो सकता है कि उन्हीं की जानकारी में यह चोरी हुई हो। उन्होंने इसकी शिकायत शनिवार सुबह निशातपुरा पुलिस थाने में की।
पड़ोसी ने महिला को घर में घुसते देखा
इधर, पड़ोसी विनोद ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में नजर आने वाली महिला को एक अन्य पड़ोसी ने घर में घुसते भी देखा है। इसलिए वे उसे संदिग्ध मान रहे हैं। पड़ोसी के ही सीसीटीवी में महिला आते-जाते नजर आ रही है।