भारत में कोरोनावायरस से संक्रमण के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच दिल्ली के लिए एक खुशखबरी आई है। यहां कोरोना का रिकवरी रेट अब 90 फीसदी के पार पहुंच गया है। यानी संक्रमण के शिकार होने वाले लोगों के ठीक होने की दर 90% है। दिल्ली इस रिकवरी रेट को छूने वाला पहला राज्य/केंद्र शासित प्रदेश है। राजधानी में कोरोना के कुल 1.64 लाख केसों में 1.47 लाख लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं।