दिल्ली में खालिस्तान समर्थक दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रविवार को खालिस्तान समर्थक दो आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों की पहचान इंद्रजीत गिल और जसपाल सिंह के रूप में की गई है।

इन दोनों ने पंजाब के मोगा में जिला कलेक्टर कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर खालिस्तान का झंडा फहराया था। पुलिस ने बताया कि दोनों आतंकी प्रतिबंधित चैनल सिख फॉर जस्टिस से भी जुड़े हुए थे।

आतंकियों की गिरफ्तारी की खबर से राजधानी में सनसनी फैल गई है। पुलिस दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here