नई दिल्ली। एलएसी पर चीन के साथ गतिरोध के बीच भारत ने रूसी धऱती पर आयोजित होने वाली बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘Kavkaz-2020’ में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक भारत ने रूस को बता दिया है कि वह चीन और पाकिस्तानी सैनिकों वाले मैत्री सैन्य अभ्यास में भाग नहीं लेगा। गत 15 जून को गलवान घाटी में हुए एक हिंसक संघर्ष में भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए। हालांकि इस संघर्ष में करीब 40 चीनी सैनिक भी मारे गए थे।