मेरठ: सोहराब गेट बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार दो कारों की टक्कर, 1 की मौत

मेरठ के सोहराब गेट डिपो के पास रविवार देर रात दो तेज रफ्तार कार में टक्कर हो गई। हादसा बेहद भयानक था। हादसे में कार सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी कार में सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान नौचंदी थाना क्षेत्र में कल्याणनगर के रहने वाले 31 साल के हिमालय गोयल के तौर पर हुई है, जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। रविवार को वह फरीदाबाद की एक कंपनी में इंटरव्यू देकर घर लौट रहा था। रविवार रात करीब 9 बजे वो गांधी आश्रम चौराहा से कल्याणनगर की ओर लौट रहा था कि तभी सोहराब गेट डिपो के सामने तेज रफ्तार से आ रही इंडिगो कार से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।

हादसे में हिमालय गोयल की मौके पर मौत हो गई। वहीं गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी कार में सवार दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here