उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5684 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 16 हजार 505 हो गई है। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 53,360 हो गई है।
कुल 1,62,741 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं कुल 3356 मरीजों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में एक दिन में रिकॉर्ड 1,48,147 नमूनों की जांच हुई।