संजय राउत की कंगना रनौत को धमकी, मुंबई पुलिस से डर लगता है तो वापस यहां मत आना

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कई खुलासे किए हैं। वह शुरुआत से ही इस मामले में बेबाकी से अपनी बात रख रही हैं। सुशांत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद कंगना ने कई बड़े खुलासे किए थे, साथ ही कहा था कि वह इस मामले में एनसीबी की मदद करने के लिए तैयार हैं लेकिन उन्हें सुरक्षा चाहिए। जिसपर भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि अभी तक महाराष्ट्र सरकार की ओर से कंगना को कोई सुरक्षा नहीं दी गई है, जिसके जवाब में कंगना ने कहा कि उन्हें मूवी माफिया से ज्यादा डर मुंबई पुलिस से लगता है। कंगना के ऐसा कहने पर अब शिवसेना नेता संजय राउत ने उनपर तंज कसा है। संजय राउत ने कंगना को कहा है कि वह अब मुंबई आने से परहेज करें।

संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में कंगना पर निशाना साधा है और कहा कि वह मुंबई में रहती हैं फिर भी यहां के पुलिस बल की आलोचना कर रही हैं, उनका ऐसा कहना ‘शर्मनाक’ है। राउत ने लिखा, ‘हम उनसे (कंगना) विनम्र निवेदन करते हैं कि वह मुंबई ना आएं। यह मुंबई पुलिस का अपमान करने के अलावा और कुछ नहीं है। गृह मंत्रालय को इसपर कार्रवाई करनी चाहिए।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here