कड़ी मशक्कत के बाद इस मार्ग को अब यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है और वाहनों की आवाजाही सुचारू हो गई है।
- औट लुहरी मार्ग यातायात के लिए रहा बंद
- मॉनसून में अकसर प्रदेश में हो जाते हैं रास्ते अवरुद्ध
जिला कुल्लू में औट-लुहरी भार्ग में सोझा के पास भस्खलन हो गया है जिस कारण मार्ग करीब 10 घटे तक यातायात के लिए बंद रहा। घटना के बाद विभाग की मशीनरियां मौके पर पहुंची और मार्ग बहाली का काम शुरू कर दिया। विभाग की मशीनरियों और लोगों ने मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया है।
मार्ग करीब 10 घंटे तक यातायात के लिए बंद रहा जिस कारण आनी की ओर से जिला मुख्यालय कुल्लू और बंजार की तरफ आने वाले वहान फंसे रहे। जबकि दूसरी तरफ जाने वाहन भी नहीं जा सके। कड़ी मशक्कत के बाद इस मार्ग को अब यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है और वाहनों की आवाजाही सुचारू हो गई है।
दूसरी ओर सिरमौर जिले में पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे भूस्खलन होने से बाधित हो गया है। देर रात एक बजे के बाद से सड़क पर यातायात ठप पड़ा हुआ है। हाईवे के दोनों ओर कई छोटे-बड़े वाहन फंसे हुए हैं। विभाग मार्ग खोलने में जुटा हुआ है।