संपर्क में आए कार्यकर्ताओं को जांच करवाने का किया निवेदन
हरियाणा के कई मंत्री और विधायक मिल चुके हैं कोरोना पॉजिटिव
हरियाणा के पूर्व परिवहन मंत्री कृष्ण लाल कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पंवार ने इसकी जानकारी खुद फेसबुक पेज पर पोस्ट करके दी है।
उन्होंने लिखा- कल दोपहर में कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी होम क्वारैंटाइन ही रहूंगा। कुछ दिनों में आप में से जो भी स्वजन मेरे संपर्क में आए हैं, वह स्वयं को क्वारैंटाइन कर अपनी जांच अवश्य करवाएं। मेरी बरोदा विधानसभा के कार्यकर्ताओ से विशेष रूप से निवेदन है की आप जरूर जांच करवाएं क्योंकि मै पिछले एक महीने से बरोदा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा था।
बता दें कि इससे पहले हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, पानीपत विधायक महिपाल ढांडा, अम्बाला विधायक असीम गोयल, रतिया विधायक लक्ष्मण नापा, कुरुक्षेत्र विधायक सुभाष सुधा, करनाल के सांसद संजय भाटिया, फरीदाबाद सांसद कृष्णपाल गुर्जर कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।