यूपी: कब थमेगी दरिंदगी की रफ्तार? चलती बस में महिला यात्री के साथ हुआ दुष्कर्म

यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप बस के हेल्पर पर है। पीड़ित महिला ने मथुरा जिले के थाना मांट में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी हेल्पर को हिरासत में लिया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद ने बताया कि शनिवार की सुबह डायल- 112 पर एक महिला ने सूचना दी कि वो प्राइवेट डबल डेकर बस से लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। बस के हेल्पर ने उसके साथ गलत काम किया है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। महिला से मिली जानकारी के अनुसार महिला बस में अकेली थी। बस में चालक और क्लीनर था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here