05/06/2021 आज का राशिफल

मेष- 

आज का दिन आपको कोई नई खुशी देकर जाएगा। धन लाभ उम्मीद ना होने पर भी अकस्मात होगा। कार्यों के प्रति गंभीर रहेंगे, दिनभर की मेहनत का आकलन संतोषजनक रहेगा। आज आपके मन को भटकाने वाले प्रसंग भी बनेंगे, सही दिशा में जा रहा कार्य किसी के गलत मार्गदर्शन से गलत भी हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है और समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। परिजन किसी कार्य पूर्ति को लेकर आशंकित रहेंगे, धर्य ना खोएं देर से ही सही सफलता अवश्य मिलेगी। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:

आज का दिन धैर्य से बिताने में ही भलाई है। मेहनत करने पर तुरंत लाभ की आशा ना रखें। आज किया परिश्रम का फल दोपहर बाद से दिखने लगेगा लेकिन भौतिक चीजों की प्राप्ति में अड़चनें आ सकती हैं। कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी और उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। धन संबंधित कार्य अन्य दिनों की तुलना में शीघ्र बनेंगे। कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा। आर्थिक रूप से सक्षम रहेंगे फिर भी कंजूस प्रवृति घर व सहकर्मियों का आगे नीचा दिखाएगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:

आज केवल आश्वासन से ही काम चलाना पड़ सकता है। दोपहर तक का समय कार्य व्यवसाय के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, इसके बाद परिस्थिति से समझौता कर लेंगे और स्वभाव में संतोष बनेगा। धन अथवा अन्य किसी भी प्रकार के वादे ना करें पूरे नही करें अन्यथा उलटे आलोचना ही होगी। घर का कोई सदस्य जिद पर अड़ सकता है, जिससे कुछ समय के लिए शांति भंग हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी और अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

आज का दिन मिश्रित फल प्रदान कर सकता है। कभी लाभ होता नजर आएगा तो अगले पल निराश होना पड़ सकता है। घर एवं कार्यक्षेत्र पर मनमाना व्यवहार करेंगे तो निश्चिंत रहेंगे लेकिन संपर्क में रहने वालों को परेशानी आ सकती है। घर के जरूरी अधूरे काम निपट जाएंगे और माता-पिता के साथ महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। कार्य करते समय भी मन मौज शौक की ओर आकर्षित होगा। आज आप प्रलोभन में अनैतिक कार्य करने से भी परहेज नही करेंगे, इससे धन लाभ शीघ्र तो होगा साथ मे नई समस्या भी बढ़ेंगी। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:

व्यवसायी वर्ग नए कार्य में निवेश कर सकते हैं, इसके निकट भविष्य में संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से नाखुश हो सकते हैं, जिसकी वजह से आपको काम में परेशानी हो सकती है। घर के सदस्य अपने कामों में मस्त रहेंगे। कफ अथवा अन्य ठंड संबंधित समस्या हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए, इस बात का ध्यान रखें। परिवार के साथ किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या:

आज भी दिनचार्य संघर्ष वाली रहेगी। हानि की आशंका के कारण बड़ा कार्य करने से परहेज करेंगे लेकिन दैनिक कार्य थोड़े विलंब से पूर्ण हो जाएंगे। घर अथवा कार्यक्षेत्र पर टूट-फुट अथवा अन्य कारणों से हानि होने का भय रहेगा। आर्थिक मामले अधूरे रहने के कारण धन संबंधित समस्या भी रहेंगी, खर्च चलाना भी आज भारी पड़ सकता है। किसी से लिए उधार अतिशीघ्र वापस करने का प्रयास करें। मित्र परिचित केवल औपचारिक व्यवहार रखेंगे। दिन भर मानसिक बोझ बना रहेगा लेकिन सायंकाल के समय थोड़ी राहत मिलने लगेगी। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:

आज के दिन सुख-शांति में वृद्धि होगी लेकिन शरीर मे कोई नया विकार भी बन सकता है। आज आपकी कार्य गति थोड़ी धीमी रहेगी। कोई भी कार्य एकदम सिर पर आने पर ही करेंगे, फिर भी अन्य लोगों की तुलना में जल्दी और अधिक सफाई रहेगी। दोपहर बाद स्वभाव में तेजी आएगी। कार्य-व्यवसाय से लाभ आशाजनक रहेगा फिर भी संतोष नहीं होगा और अधिक पाने की लालसा परेशानी में डाल सकती है, धैर्य से काम लें। नौकरी वाले लोग महत्त्वपूर्ण कार्य संपन्न होने पर प्रसन्न रहेंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

आज का दिन वैसे तो आपके लिए कुछ ना कुछ लाभ ही देगा लेकिन आपके द्वारा कोई ऐसा काम हो सकता है, जिससे आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। दिन के पहले भाग से लेकर दोपहर बाद तक भागदौड़ व्यर्थ लगेगी फिर भी व्यवहार पूर्ति के लिए करनी पड़ेगी। इसके बाद का समय आकस्मिक लाभ दिलाएगा लेकिन ध्यान रहे यहां लापरवाही करने पर लाभ हानि में भी बदल सकता है। धन लाभ मेहनत की तुलना में कम फिर भी संतोषजनक हो ही जाएगा। कार्यक्षेत्र पर विस्तार करने के अवसर मिलेंगे और धन निवेश से ना डरें भविष्य में दुगुना होकर मिलेगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:

कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं और नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। सरकारी अधिकारियों से काम निकालने के लिए आज दिन उपयुक्त है। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। व्यवसायी वर्ग धन का निवेश करने से बचें, आने वाले समय मे व्यवधान आ सकते हैं। पारिवारिक बिजनस में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

आज का दिन थोड़ा उठापटक वाला रहेगा। आज एक समय में मन दो कार्यों में भटकने के कारण मनचाही सफलता नही मिल पाएगी। विपरीत लिंगीय आकर्षण भी अधिक रहेगा, जिसके चलते किसी की अनुचित मांग पूरा करने में संकोच नही करेंगे। दोपहर बाद कार्य व्यवसाय से लाभ की आशा जागेगी लेकिन मेहनत इसकी तुलना में कम रहने के कारण बाद में ले देकर काम निकालना पड़ेगा। व्यर्थ समय खराब करते वक्त ध्यान रहे कि आज की गई मेहनत आने वाले दिनों में जीवन की दिशा बदल सकती है। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:

आज के दिन मन कार्य में आ रही बाधा के कारण अशांत हो सकता है। शारीरिक सामर्थ्य भी आज कम ही रहेगा फिर भी जबरदस्ती करेंगे। व्यवसायी वर्ग अधूरे कार्य पर ज्यादा ध्यान दें, धन पाने का यही एक साधन है। दोपहर तक स्थिति अनियंत्रित रहेगी चाह कर भी मन के अनुसार काम नही कर पाएंगे लेकिन दोपहर बाद थोड़ा बदलाव आने लगेगा। किसी की सहायता मिलने पर जटिल कार्य आसानी से पूर्ण कर लेंगे। खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें और लोभ से दूर रहें। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

आज का दिन आपके लिए अनुकूल बना हुआ है, जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें अन्य लोगों की तुलना में शीघ्र सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र पर धन को लेकर आज किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे लेकिन अपना काम बनाने के लिए आवश्यकता से अधिक धन लुटाएंगे। पुराने कार्य में विलंब होने पर कहासुनी होगी लेकिन धन की आमद हो जाने के बाद इनको भूल जाएंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ा पन आ सकता है, अकारण ही परिजन अथवा सहकर्मियों पर क्रोध करेंगेष आस-पड़ोसी आपके प्रति सांत्वना रखेंगे लेकिन आपका व्यवहार विपरीत ही रहेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here