10/06/2021 आज का राशिफल

मेष : चन्द्रमा अस्त है, पर समय अनुकूल है। धन आगमन का योग शुरू है। शेयरों में कुछ निवेश भी किया जा सकता है। सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी। नेत्र रोग हो सकता है।

वृष : उच्च का चन्‍द्र लग्न में है। कार्य से संबंधित छोटी यात्रा सार्थक होगी। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे शादी करने का फैसला ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा।

मिथुन : खर्च संबंधित अशुभ समाचार मिल सकता है, पर आपके वरिष्ठ व सहयोगी आपको पूर्ण सहयोग देंगे। आपके कई लोगों से मित्रतापूर्ण संबंध बनेंगे। इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी।

कर्क : लग्न का मालिक उच्च का है। कार्य स्थल पर प्रशंसा के पात्र रहेंगे। आपकी संतुष्टि को बढ़ाएगा। आर्थिक सन्दर्भ में त्वरित पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों से दूर रहना बेहतर है।

सिंह : आर्थिक रूप से चीजें स्थिर रहेंगी। आपका पारिवारिक-जीवन सुचारू बना रहेगा, बशर्ते आप अपने शांति और धैर्य बनाए रखें।

कन्या : संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय और खुशहाल रहेगा।

तुला : निवेश में ठहराव हो सकते हैं। इस अवधि के दौरान व्यवसाय के संबंध में यात्रा उचित फल नहीं देगी। आपको शीघ्र पैसा कमाने की योजनाओं में निवेश करने से से बचना चाहिए। दोस्त मददगार नहीं रहेंगे।

वृश्चिक : सावधान रहना चाहिए और उन्हें विरोधी नहीं बनाना चाहिए। खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है, जो आपको तनाव में रख सकती है। पारिवारिक जीवन में आप सदस्यों के प्रति झगड़ालू और जिद्दी हो सकते हैं।

धनु : आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ होगा। आपके कुछ शत्रु मित्र के रूप में वेश बदलकर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, अत: सावधान रहें। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं।

मकर : मानसिक रूप से शांत रहेंगे। आप दूसरों के लिए मददगार सिद्ध होंगे और लोग इसके लिए आपका बहुत सम्मान करेंगे। भाग्य साथ देगा।

कुंभ : आपको महत्‍वपूर्ण अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी और आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। बच्चों का स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है।

मीन : पराक्रम से कार्य सिद्ध होगा। घरेलू मोर्चे पर वांछित काम समय पर पूरा होगा। प्रेमियों के मध्य निकटता बढ़ेगी और कुछ के विवाह संबंध भी पक्के हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here