12/06/2021 आज का राशिफल

मेष राशि (Aries)

आपकी राशि से आज तीसरे चंद्रमा गोचर कर रहा है, जिससे आपके प्रयास सफल होंगे किंतु पंचम भाव का मंगल शिक्षार्थियों के लिए बुरे संकेत कर रहा है। शिक्षा में बाधा उत्पन्न हो सकती है, छात्रों को अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए। मेष राशि की महिला वर्ग  के लिए अपने परिवार में किसी भी क्लेश की स्थिति से बचना चाहिए।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- मैरुन

वृषभ राशि (Taurus)

आपकी राशि से दूसरे भाव में चंद्रमा और शुक्र का जाना विशेष धन कारक है। इसके साथ-साथ नए व्यवसाय की तरफ भी संकेत करता है किंतु तीसरे भाव में नीच मंगल का होना कहीं न कहीं ऐसा दिखाता है कि भाइयों से विवाद हो या भाइयों को कष्ट हो। आज आप कुछ व्यापारिक प्रयास करेंगे जो कि असफल हो सकते हैं,कोई भी निर्णय सूझबूझ के साथ करें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशि (Gemini)

आपकी ही राशि में चंद्रमा और शुक्र का गोचर एक साथ हो रहा है। जिससे स्वास्थ आपका अच्छा रहेगा आपके विरोधी आप से हार मान लेंगे। कुछ परिवार की जिम्मेदारियों के पीछे धन भी खर्च कर सकते हैं। पिता के सेहत को लेकर के चिंता रह सकती है। दांपत्य जीवन में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा।

शुभ अंक-5

शुभ रंग-हरा

कर्क राशि (Cancer)

आज आप में क्रोध की अधिकता रह सकती है आप परिवार जनो को अपशब्द कह सकते हैं जिससे परिवार का माहौल खराब हो सकता है और आपको दोषारोपण हो सकता है। आज के दिन छात्रों को बहुत गति से काम करना चाहिये और अपने लक्ष्यों को सेट करके व उसी दिशा में प्रयास करेंगे तो परिणाम आपके पक्ष में रहगा।

शुभ अंक-2

शुभ रंग-क्रीम

सिंह राशि (Leo)

आज के दिन नौकरी में आपके सहकर्मी आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। आज के दिन व्यापारिक मामलों में निर्णय को जल्दबाज़ी में न करें। आज का दिन आपका अध्यात्मिक चिन्तन में व्यतीत हो सकता है। देवता और गुरु के प्रति आपकी श्रध्दा प्रबल होगी। आज आपके गृहस्थ जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।

शुभ अंक-1

शुभ रंग-लाल

कन्या राशि (Virgo)

सेहत के मामले आज दिन प्रतिकूल रहने वाला है। आज आपको आफिस में असहज स्थति का सामना करना पड़ सकता है। आज कोई पारिवारिक वाद-विवाद निपट सकता है।  जिसके कारण से आज घर में सुकून और शांति भरा वातावरण रहेगा। अविवाहित जातकों को  विवाह के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

शुभ अंक-7

शुभ रंग-काफी

तुला राशि (Libra)

आज के दिन मधुमेह से पीड़ित लोगों को स्वास्थ्य के मामले में ख़ास सावधानी रखना होगा। अति उत्साह की वजह से भी आज आपका काम बिगड़ सकता है। आज आपका विवाद आपके जीवनसाथी के साथ हो सकता है। पुलिस प्रशासन में काम कर रहे लोगो को आज परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

शुभ अंक-6

शुभ रंग-सफेद

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आपके रुके हुए काम सरलता से पूरे होते जाएंगे। आज आपके विरोधी भी आपका लोहा मानेंगे। आज पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज राजनेताओं के लिये कुछ राहत वाली सूचना भी मिल सकती है। लवमेट्स आज एकदूसरे से मिल सकते है प्रेम की बात आगे भी बढ़ सकती है।

शुभ अंक-9

शुभ रंग-मैरुन 

धनु  राशि (Sagittarius)

नौकरी पेशा महिलाओं को आज के दिन अधिक सफलता काम में मिलने वाली है। छात्रों के असफलता का प्रतिशत आज के दिन अधिक रह सकता है। आज आपका दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा आर्थिक सहायता भी मिल सकती है।

शुभ अंक-3

शुभ रंग-सुनहरा

मकर राशि (Capricorn)

आपकी राशि में शनि गोचर कर रहा है, जिसके कारण आत्मबल तो रहेगा लेकिन मन में कहीं ना डर भी बना हुआ है। द्वितीय भाव में बृहस्पति का जाना यह बताता है कि आपको धन के मार्ग निरंतर धन आता रहेगा, लेकिन छठे भाव में शुक्र चंद्रमा एक साथ आज के दिन में स्वास्थ्य को लेकर के कुछ चिंता जरूर होनी चाहिए विशेषकर के महिला वर्ग के मकर राशि के जातकों के लिए।

शुभ अंक-8

शुभ रंग-नारंगी

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि में बृहस्पति का गोचर करना जहां स्वास्थ्य को अच्छा करता है वहीं शिक्षा और प्रेम संबंधों को भी गति प्रदान करता है। चतुर्थ भाव में सूर्य बुध की युति नए मकान के निर्माण का संकेत करती है। दशम में केतु कुछ आज विदेश की यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। प्रेम संम्बन्ध मधुर बने रहेंगे।

शुभ अंक-4

शुभ रंग-आसमानी

मीन राशि (Pisces)

आज मीन राशि के जातकों को जहां मान सम्मान मिलेगा। वहीं पर किसी भूमि भवन को खरीदने का काम पूरा हो सकता है। आज साहित्यकारों और लेखकों के लिए बहुत अच्छा दिन रहने वाला है, कोई प्रोजेक्ट आपका पूर्ण हो सकता है। शिक्षार्थियों के लिए दिन भी अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है।

शुभ अंक-3

शुभ रंग-पीला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here