13/10/21 आज का राशिफल

मेष:

आज का राशिफल 13 अक्टूबर 2021, दिन बुधवार को चंद्रमा दिनभर धनु राशि में चलते हुए शाम के समय मकर राशि में आ जाएंगे। एक ही दिन में चंद्रमा के दो राशियों में होने से कुछ लोगों को दिन के पहले भाग में तो कुछ को दूसरे भाग में अच्छे फल मिल सकते हैं। मकर राशि में गुरु और शनि पहले से ही विराजमान हैं इसलिए चंद्रमा के मकर राशि में प्रवेश करने से तीन ग्रहों की युति होगी। गुरु और शनि के साथ चंद्रमा के साथ होने से लोगों को मिले जुले परिणाम मिलेंगे। इस दौरान विवेक का इस्तेमाल करके फैसले लेने में ही फायदा होगा। नवरात्रि की अष्टमी तिथि को ग्रहों की चाल से क्या परिणाम मिलेगा, जानें क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे….।

आपके दशम भाव में आज के दिन चंद्रमा गोचर करेंगे जिससे करियर के क्षेत्र में आपको शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि शनि के साथ चंद्रमा की युति होने से शाम के वक्त सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। आज का दिन आपको अत्यधिक भावुक होने से भी बचना चाहिए, भावनाओं में बहकर आप अपना ही अहित करेंगे।

वृषभ:

वृषभ राशि के जातक सामाजिक स्तर पर आज मान सम्मान पा सकते हैं, आपके अष्टम भाव से चंद्रमा नवम भाव में गोचर करेंगे। वहीं सप्तम भाव में शुक्र के होने से पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा होगा। आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी हिस्सा ले सकते हैं। वहीं इस राशि के कुछ जातकों को छोटी दूरी की यात्रा भी आज के दिन करनी पड़ सकती है।

मिथुन

आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। शाम के समय आपके अष्टम भाव में चंद्रमा के साथ शनि का होना आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। शनि-चंद्रमा की युति के चलते आपको मानसिक परेशानियां भी हो सकती हैं। आपके लिए प्राणायाम आज के दिन दवा की तरह काम कर सकता है।कर्क:

आपकी राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा आज आपके छठे भाव से सप्तम भाव में गोचर करेंगे जिसके चलते दिन ढलने के बाद जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिता सकते हैं। हालांकि शनि ग्रह भी सप्तम भाव में चंद्रमा के साथ विराजमान हैं इसलिए आपको जीवनसाथी के साथ ऐसी बातें करने से बचना चाहिए जो उन्हें ठेस पहुंचा सकती है। यदि कारोबार करते हैं तो आज का दिन नई योजनाएं बनाने के लिए अच्छा रहेगा।

सिंह

सिंह राशि के जातकों के पंचम भाव से छठे भाव में चंद्रमा का गोचर कार्यक्षेत्र में चुनौतियां ला सकता है। आज के दिन आपको अपने प्रतिद्वंदियों से बचकर रहने की सलाह दी जाती है। इस राशि के जो जातक पचास की उम्र पार कर चुके हैं उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान देना होगा, खुद को फिट रखने के लिए आपको संतुलित आहार खाना चाहिए, नहीं तो आज तबीयत गड़बड़ा सकती है।

जिस बेहतर दिन की आप कामना करते हैं वो आज का दिन हो सकता है। बीते समय में आपने जो सीखा है उसका अच्छा फल आज के दिन आपको प्राप्त हो सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो आज का दिन प्यार का इजहार करने के लिए अच्छा है।

तुला:

आज आपके तृतीय भाव से चतुर्थ भाव में चंद्रमा गोचर करेंगे। आज दिन का पहला भाग भले ही थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो लेकिन शाम 4 बजे के बाद स्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को आपको मिलेंगे। शाम के समय अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर आप कहीं घूमने निकल सकते हैं। इसके साथ ही इस राशि के जातकों की माता के स्वास्थ्य में भी बेहतर परिवर्तन आज के दिन आपको देखने को मिल सकते हैं।

वृश्चिक:

मंगल के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि के लोग आज अपनी वाणी के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में अच्छे फल प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही आपके साहस और पराक्रम में भी आज के दिन वृद्धि देखने को मिलेगी। इस राशि के जातक जिन कार्यों को करने में अक्सर कतराते हैं उन कार्यों को करने में इन्हें आज के दिन कोई परेशानी नहीं होगी।

धनु:

चंद्रमा आज आपकी राशि से शनि के स्वामित्व वाली मकर राशि में गोचर करेंगे। चंद्रमा के गोचर से आपका संचार कौशल सुधरेगा, इस राशि के जो जातक मीडिया, अभिनय, गायन आदि के क्षेत्रों से जुड़े हैं उन्हें अच्छे फल आज के दिन प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है।

मकर:

आज के दिन आपकी मानसिकता में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। आपकी राशि के स्वामी आपकी ही राशि में मार्गी चाल चल रहे हैं वहीं चंद्रमा भी आज आपकी राशि में आएंगे इसलिए करियर और पारिवारिक जीवन में सुखद परिणाम आपको मिल सकते हैं। इस राशि के जो जातक लोहे से जुड़ा कारोबार करते हैं उन्हें लाभ मिलने की पूरी संभावना है।

कुंभ:

आपके एकादश भाव से द्वादश भाव में चंद्रमा के गोचर से खर्चों में आज के दिन अचानक वृद्धि हो सकती है। हालांकि, इस राशि के जो जातक बजट के हिसाब से चलते हैं उन्हें कोई समस्या नहीं होगी। चंद्रमा के साथ आपके द्वादश भाव में आज के दिन गुरु और शनि भी रहेंगे, इसलिए कुंभ राशि के उन जातकों को आज अच्छी खबर मिल सकती है जो विदेशों से जुड़ा व्यापार करते हैं।

मीन:

आज के दिन हानि को भी आप लाभ में बदल पाने में कामयाब होंगे। चंद्रमा आज के दिन आपके दशम भाव में लाभ के भाव यानि एकादश भाव में गोचर करेंगे। चंद्रमा के एकादश भाव में गोचर के चलते इस राशि के कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में पदोन्नति और आमदनी में वृद्धि मिलने के आसार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here