18/07/2021 आज का राशिफल

मेष

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याओं का निवारण होने से आज आप अपने आपको तनावमुक्त महसूस करेंगे। आज का ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बना रहा है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
नेगेटिव- बच्चों की दोस्ती और उनकी गतिविधियों पर नजर रखनी जरूरी है। परंतु गुस्से की बजाए समझदारी और शांति से परिस्थितियों को संभालें। इस समय अपने संबंधों को बहुत अधिक संभालकर रखने में आपका प्रयास जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में काम का लोड ज्यादा रहेगा। लेकिन प्रगति के भी महत्वपूर्ण मौके मिलेंगे। अभी कह परिस्थितियों की वजह से ज्यादा मुनाफे की उम्मीद ना रखें। नौकरी में कामकाज ज्यादा हो सकता है।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में नजदीकियां रहेंगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान मौसम की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भी ना बरतें।
भाग्यशाली रंग– नीला, भाग्यशाली अंक- 1

वृष

पॉजिटिव- निवेश संबंधी गतिविधियों में आज अधिक समय व्यतीत होगा। परंतु दूसरों से मदद लेने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता की उपयोगिता पर ही अधिक विश्वास रखें। इस समय ग्रह गोचर आपको हर परिस्थिति में आसानी से हल निकालने की क्षमता प्रदान कर रहा है।
नेगेटिव- काम की अधिकता का असर आपको शारीरिक और दिमागी रूप से थका सकता है। इसलिए अपने काम में अन्य लोगों का भी सहयोग अवश्य लें। नजदीकी संबंधियों के साथ संबंधों को खराब होने से बचाएं।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्तर पर मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। लेकिन किसी कर्मचारी की वजह से दिक्कत भी आ सकती है। इस समय प्रॉपर्टी संबंधित महत्वपूर्ण डील होने की भी संभावना है।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य उचित बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन

पॉजिटिव- किसी भी परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाकर रखना आपका विशेष गुण है। इस समय भाग्य से अधिक अपने कर्म पर विश्वास रखें। कर्म करने से भाग्य स्वतः ही आपका साथ देना शुरू करेगा। वरिष्ठ लोगों की सलाह को नजरअंदाज ना करें।
नेगेटिव- विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने के कारण उनके आत्मबल में कमी आ सकती है। माता-पिता का दायित्व है कि कुछ समय बच्चों के साथ जरूर व्यतीत करें। अपने व्यक्तिगत कार्यों में भी ध्यान अवश्य दें।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में सहयोगियों और कर्मचारियों से पूरी मदद मिलेगी। जिससे उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी। मार्केटिंग संबंधित कामों पर ज्यादा ध्यान दें। रुकी हुई पेमेंट को लेने के लिए अनुकूल समय है।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में अहम की वजह से कुछ अलगाव आ सकता है।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से पेट से संबंधित कुछ समस्या रह सकती है। गर्मी से अपना बचाव करें तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग– हरा, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क

पॉजिटिव- अपने कार्यों से संबंधित नीतियों पर दोबारा विचार करके उस पर और अधिक सुधार लाने में सक्षम रहेंगे। अगर कोई पैतृक संबंधी मामला चल रहा है, तो उसका आसानी से हल निकाला जा सकता है।
नेगेटिव- बहुत अधिक भावुकता से बचे तथा किसी से भी ज्यादा उम्मीदें ना रखें। माता-पिता अथवा किसी भी वरिष्ठ व्यक्ति के मान-सम्मान को ठेस ना पहुंचाएं। उनके आशीर्वाद व सलाह का सम्मान करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली इंसान की मदद और आपके संपर्क सूत्र बहुत ही लाभदायक साबित होने वाले हैं। सहयोगी और कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। कोई लाभदायक यात्रा भी संभव है।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। परंतु किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह से मानहानि भी संभव है।
स्वास्थ्य-कार्य की अधिकता की वजह से थकान और तनाव हावी रहेंगे। कुछ समय अपने मन मुताबिक कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह

पॉजिटिव- इस समय भविष्य संबंधी कोई भी योजना ना बनाकर वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित रखें। तथा सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करने से सफलता अवश्यंभावी है। युवा वर्ग के लिए आज का दिन विशेष तौर से लाभदायक है।
नेगेटिव- किसी महत्वपूर्ण वस्तु को कहीं रखकर भूलने से तनाव रहेगा। चिंता ना करें, वस्तु घर पर ही है। किसी के साथ भी मिलते-जुलते समय अपने व्यवहार में सौम्यता और शालीनता बनाकर रखना आवश्यक है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान रखें। इस समय अपने काम की क्वालिटी को और ज्यादा बेहतर करना जरूरी है। पब्लिक डीलिंग से जुड़े बिजनेस में बेहतरीन उपलब्धियां मिल सकती हैं।
लव- दिन भर की भागदौड़ के बाद परिवार जनों के साथ समय व्यतीत करने से ताजगी और स्फूर्ति मिलेगी। प्रेमी/प्रेमिका की मुलाकात सुखद रहेगी।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी समस्या से राहत पाने के लिए आयुर्वेद का इस्तेमाल करें। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या

पॉजिटिव- किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर निवेश करना भविष्य में बहुत ही लाभदायक साबित होने वाला है। इसलिए गंभीरता से अपने कार्यों पर ध्यान दें। ग्रह गोचर अनुकूल है। अपनी योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित करने की जरूरत है।
नेगेटिव- कभी-कभी आपकी दिखावे की प्रवृत्ति आपके लिए नुकसान का कारण भी बन सकती है। सबको खुश रखने के चक्कर में आप अपने व्यक्तिगत कार्यों के साथ समझौता ना करें। तरक्की के लिए स्वभाव में थोड़ा स्वास्थ्य पर लाना भी जरूरी है
व्यवसाय- मार्केटिंग और मीडिया संबंधित बिजनेस में कुछ नई उपलब्धियां मिलने वाली है। सिर्फ अपनी योग्यता और क्षमता पर विश्वास बनाए रखें। नौकरीपेशा लोगों को आज भी कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। ससुराल पक्ष की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलेगा।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज लोग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें तथा नियमित जांच करवाएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

तुला

पॉजिटिव- आज की ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। अगर कोई विवादित भूमि संबंधी परेशानी चल रही है तो उसके किसी की मध्यस्थता से हल होने की पूरी संभावना है। विद्यार्थियों तथा युवाओं को भी अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलने वाले हैं।
नेगेटिव- वित्तीय कार्यों में हिसाब-किताब करते समय किसी तरह की गलती हो सकती है। इसलिए बहुत अधिक सावधानी बरतें। किसी पर अधिक विश्वास करना आपके लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में नए अनुबंध मिलेंगे। मार्केटिंग तथा प्रोडक्ट की क्वालिटी में ज्यादा ध्यान दें। परंतु चिटफंड जैसी कंपनियों में ज्यादा निवेश करने से परहेज करें। इस समय ज्यादा फायदा नहीं होगा।
लव- पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपने व्यवहार और दिनचर्या के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग– बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक

पॉजिटिव- आपके किसी सराहनीय कार्य की वजह से आपकी योग्यता और काबिलियत की घर और समाज में प्रशंसा रहेगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपने रुचि संबंधी कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। विद्यार्थियों का कोई प्रोजेक्ट आज कंप्लीट हो सकता है।
नेगेटिव- नकारात्मक गतिविधियां जैसे लॉटरी, जुआ, सट्टा आदि में समय नष्ट ना करें। इस समय बहुत ही नुकसान होने की स्थिति बन रही है। किसी के साथ व्यर्थ में उलझना भी आपको अपयश दे सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में बहुत ज्यादा मेहनत और समय लगाने की जरूरत है। अपने राजनीतिक संपर्कों को और ज्यादा मजबूत करें। इनसे आपको फायदा होगा। परंतु कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी न कड़ी नजर रखें।
लव- व्यस्तता की वजह से दांपत्य जीवन पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु फिर भी पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- थकान और तनाव की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है। उचित आराम और उचित आहार दोनों ही ऊर्जावान बने रहने के लिए जरूरी हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

धनु

पॉजिटिव- आज परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं, जो कि सकारात्मक रहेंगे। सामाजिक और राजनीतिक सक्रियता बढ़ने से भी आपकी पहचान बढ़ेगी। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं भी बनेंगी।
नेगेटिव- दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। इसकी वजह से थकान और चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां ना लें तथा अपनी क्षमता के अनुसार ही कार्य करें।
व्यवसाय- आपके राजनैतिक संबंध बिजनेस में बहुत ही फायदेमंद सिद्ध हो सकते हैं। सोशल मीडिया और पब्लिक रिलेशन संबंधी गतिविधियों में भी अपना ध्यान केंद्रित रखें। युवाओं को कैरियर संबंधी कोई नया अवसर मिल सकता है।
लव- परिवार में प्रेमपूर्ण और खुशनुमा वातावरण रहेगा। परंतु प्रेम संबंध मर्यादापूर्ण बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- पेट से संबंधित कोई समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही बिल्कुल ना करें तथा उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

मकर

पॉजिटिव- आज अचानक ही किसी मित्र से मुलाकात का अवसर मिलेगा। आपसी वार्तालाप द्वारा दोनों की ही कई समस्याओं का हल भी निकलेगा। कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में भी आज सुधार महसूस करेंगे।
नेगेटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंधित दुखद सूचना मिलने से मन उदास रहेगा। अपना मनोबल बनाकर रखें। कोर्ट कचहरी संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण कार्य आज स्थगित ही रखें। कुछ समय धर्म-कर्म के मामलों में भी जरूर लगाएं।
व्यवसाय- व्यक्तिगत मामलों की वजह से आप व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु कर्मचारियों के सहयोग से उत्पादन क्षमता बेहतरीन रूप से चलती रहेगी। इस समय किसी तरह के अनुचित कार्य में रुचि ना लें।
लव- परिवारजनों में आपसी सामंजस्य बेहतरीन बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- सिर दर्द, सर्वाइकल की समस्या बढ़ सकती है। गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ

पॉजिटिव- आज भाग्य का सितारा प्रबल है। खासकर महिला वर्ग को अपने आत्मविश्वास और कार्य क्षमता द्वारा बेहतरीन उपलब्धियां मिलेंगी। तथा मौज मस्ती और वैभव संबंधी चीजों की खरीदारी में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- परंतु अपने गुस्से पर काबू बनाकर रखें। इसकी वजह से आप किसी तरह की आर्थिक विषमता में भी फंस सकते हैं। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों के प्रति लापरवाह ना रहें। कोई आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में पिछले कुछ समय से चल रही दिक्कतों से आज कुछ राहत मिलेगी। साथ ही किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आपको कोई निर्णय लेने में सहायक रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में अच्छी कमीशन मिल सकती हैं।
लव- पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार रखें। प्रेम संबंधों में किसी वजह से गलतफहमियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों की वजह से तनाव और थकान महसूस होगी। मेडिटेशन पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग– केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

मीन

पॉजिटिव- आज आप घर से संबंधित अपनी जिम्मेदारियों को बड़ी संजीदगी और गंभीरता से पूरा करने का प्रयास करेंगे। काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। नजदीकी संबंधी के यहां डिनर आदि पर जाने का निमंत्रण मिल सकता है।
नेगेटिव- घर की किसी मूल्यवान वस्तु के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा। वाहन अथवा संतान की शिक्षा से संबंधित लोन लेने की योजना भी बनेगी। इस समय अपनी भावनाओं पर काबू रखें तथा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से बचें।
व्यवसाय- व्यवसाय में नए-नए प्रयोग करने से आपकी कार्य शैली में बेहतरीन परिवर्तन आएगा। परंतु आज किसी भी प्रकार का रिस्क ना लें। ना ही रूपए-पैसे के मामले में किसी पर भरोसा करें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें।
लव- वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिलेगी।
स्वास्थ्य- खांसी, जुखाम अथवा बुखार जैसी समस्या को गंभीरता से लें। तथा अपना इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here