2/08/2021 आज का राशिफल

मेष– इस सप्ताह आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। रूके हुए कार्य पूरे होने के योग बनेंगे। मानसिक तनाव रह सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृषभ– यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान हर फैसला सोच-समझकर लें। सप्ताह की शुरुआत में करियर में कोई भी निर्णय लेने में सतर्क रहें।

मिथुन– यह सप्ताह आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। मानसिक तनाव रहेगा। इस दौरान लव लाइफ अच्छी रहेगी।

कर्क– कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आपकी गलतियों का दूसरे फायदा उठा सकते हैं। करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम संबंध पहले से बेहतर होंगे।

सिंह– सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। इस दौरान आप चुनौतियों को स्वीकारेंगे। आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखें। इस सप्ताह आप दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे।

कन्या– कन्या राशि वालों को इस दौरान किसी भी काम में सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला– तुला राशि वालों को इस सप्ताह मानसिक तनाव रह सकता है। अचानक लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम से सभी प्रभावित रहेंगे। नौकरी में बदलाव के लिए समय ठीक नहीं है।

वृश्चिक– इस सप्ताह आप जो करना चाहेंगे, उसमें आपको अवसरों की प्राप्ति होगी। निजी संबंधों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है। इस सप्ताह पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।

धनु- इस सप्ताह आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके बिगड़े काम बनते चले जाएंगे। इस सप्ताह नए दोस्त बनेंगे, जो भविष्य में लाभ करा सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर काम का बोझ बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

मकर– यह सप्ताह आपके लिए शुभ है। इस दौरान आप कार्यक्षेत्र पर फोकस कर पाएंगे। भूमि-भवन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। रिश्तों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। आंखों से संबंधित विकार हो सकते हैं।

कुंभ–  कुंभ राशि वालों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ कता है। रोजी-रोजगार में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। कोई भी फैसला लेते समय अच्छे से सोच-विचार कर लें।

मीन- इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। रिश्तों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के साथ समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के विरोध के कारण मानसिक तनाव हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here