20/12/2021: आज का राशिफल

मेषः जॉब के लिए समय अनुकूल है। आज आपको अपनी पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज कार्यकुशलता से आप अपने काफी मसले आसानी से हल कर लेंगे। स्वास्थ ठीक रहेगा, धन हानि के संकेत हैं।

वृष: व्यवसाय सम्बन्धित कार्यों को विस्तार देंगे। व्यापारी आज मन मुताबिक लाभ मिलने से प्रसन्न रहेंगे। फ्लैट खरीदने का प्लान कर सकते हैं। व्यवसाय ठीक रहेगा परन्तु ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। आज मानसिक स्थिति को अनदेखा ना करें।

मिथुन: जॉब में प्रोमोशन होगा। आज आप अपना कर्जा को उतारने में काफी हद तक सफल रहेंगे, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। अज्ञात भय से मन परेशान रहेगा, सिर दर्द व नेत्र पीड़ा सम्भव है। आज के दिन खर्च की अधिकता ना करें।

कर्क: धार्मिक कार्यों के लिए आज का दिन मंगलमय है। नौकरी में प्रोमोशन के लिए अनुकूल समय है। व्यापार कर रहे लोगो को आज  लाभ के नए नए अवसर मिलेंगे। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। अपने स्वास्थ की अनदेखी ना करें।

सिंह: बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातकों को कुछ कैरियर में कोई नया ऑफर मिल सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। व्यापार मध्यम रहेगा, पैत्रिक सम्पत्ति में विवाद सम्भव है।

कन्या: व्यवसाय में सफल रहेंगे। आज आपको आपके व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। यात्रा का योग बनेगा। आज के दिन अपने मान सम्मान पर आंच ना आने दें।

तुला : जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज के दिन वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।

वृश्चिक: आज रुके धन की प्राप्ति होगी। उदर विकार हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी।

धनु: आज व्यवसाय के लिए समय मंगलमय है। शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आज आपको कुछ पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। धन का आगमन होगा।

मकर: राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज के दिन संतान पक्ष से लापरवाही ना करें। स्वास्थ एवं प्रेम मध्यम है, व्यापार ठीक रहेगा।

कुम्भ: शिक्षा को लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज आप अपने पिताजी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। आज के दिन गृह कलह ना करें।

मीन: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग व सान्‍निध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। घोर पराक्रमी बने रहेंगे, व्यापार अच्छा रहेगा, नाक कान गले की परेशानी सम्भव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here