31/07/2021 आज का राशिफल

मेष:

31 जुलाई शनिवार को अष्टमी तिथि और अश्विनी नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। चंद्रमा का संचार दिन रात मंगल की राशि मेष में होगा। मंगल सिंह राशि में शुक्र के साथ बैठकर चंद्रमा से नवम पंचम योग का निर्माण कर रहे होंगे। ऐसे में ग्रह नक्षत्रों की स्थिति बताती है कि जुलाई का अंतिम दिन मिथुन राशि के लिए धन के मामले में लाभदायक लेकिन खर्चीला रहेगा। वृष राशि वालों के लिए भी 31 जुलाई का दिन अनुकूल रहेगा। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा देखिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे….

काम की अधिकता के चलते पारिवारिक उपेक्षा न करें। किसी भी धार्मिक विवाद में उलझना ठीक नहीं रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। आपके द्वारा शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। वाणी पर संयम रखें। व्यापारिक क्षेत्र का सफलता पूर्वक विस्तार करेंगे और विरोधी परास्त होंगे। सायंकाल के समय किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:

स्थायी संपत्ति से लाभ के रास्ते खुलेंगे और व्यापारिक क्षेत्र के जातक आशावादी रहेंगे। परीक्षा की दिशा में किया गया छात्रों का श्रम सार्थक सिद्ध होगा। लव लाइफ में दूसरे का पक्ष समझने की कोशिश करें। सामाजिक कार्यों के जातकों की धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता के साथ वैचारिक मतभेद होने से शारीरिक व मानसिक क्लेश मिल सकता है। जोखिम भरे निवेशों से बचें। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:

आपकी राशि का चंद्रमा आपके पराक्रम की वृद्धि कर रहा है। धन ऐश्वर्य वृद्धि से शत्रु ईर्ष्या करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा और रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी की आशंका बन रही है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। व्यावसायिक प्रतिभा को विकसित करने के प्रयासों में सफलता मिलेगी। सायंकाल के समय स्थिति और बेहतर सुधार आएगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा और व्यापारिक यात्राएं सफल सिद्ध होंगी। लव लाइफ में नई ताजगी आएगी। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी की वजह से कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भाई-बहनों के साथ असमंजस की स्थिति बनेगी लेकिन बातचीत से मतभेद दूर होंगे। मित्रों के साथ मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। काम के बीच में लव लाइफ के लिए समय निकाल लेंगे तो नई ताजगी आएगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी के कारण विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी लेकिन रुपए पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। छात्रों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। सायंकाल के समय जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे पर चर्चा करेंगे। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या:

कार्यक्षेत्र में बुद्धिबल व पराक्रम के कारण आपके अटके हुए कार्यों में प्रगति आएगी, जिससे आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में आप कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में रहेंगे और वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और बाहर के खान-पान में संयम बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी लेकिन धन के अपव्यय से बचाव करें। सायंकाल के समय गुप्त शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:

व्यापारिक साझेदारों के नेतृत्व का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आर्थिक लाभ की स्थितियां विकसित होंगी। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे, जिससे आपके पुरुषार्थ और पराक्रम में वृद्धि होगी। छात्रों को आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। खान-पान पर संयम रखें। किसी भी तरह के झगड़े व विवाद से बचें। सायंकाल के समय ससुराल पक्ष से लाभ होगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी और कार्यक्षेत्र में अधूरे कार्य संपन्न करके लाभ की स्थितियों को प्राप्त करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहे छात्र एकाग्रता बनाए रखें। पुराने रोग व ऋण से छुटकारा मिलेगा। व्यावसायिक दिशा में सफलता मिलेगी लेकिन अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों का पराभव होगा और विवाह के संबंध में शुभ समाचार मिल सकता है। सायंकाल के समय खान-पान में संमय रखें अन्यथा पेट संबंधी समस्या हो सकती है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:

आज का दिन मध्यम फलदायी है। रोजगार में बदलाव करने के लिए समय सही नहीं है, कुछ व्यवधान आ सकते हैं। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। ऑफिस में अधिकारियों का समर्थन मिलने में कठिनाई आ सकती है। पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा लेकिन उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अचानक किसी समस्या के आ जाने की वजह से आर्थिक स्थिति में अस्थिरता आ सकती है। अनावश्यक लेन-देन करने से बचें। सायंकाल के समय आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

रोजी-रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास से सफलता मिलेगी और नई परियोजनाओं में भाग्य का भी साथ मिलेगा। लव लाइफ में उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। परिजनों के साथ यात्रा की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। किसी प्रियजन से मुलाकात लाभदायक होगी और मानसिक तनाव से राहत भी मिलेगी। जीवनसाथी से संबंधों में निकटता आएगी। सायंकाल के समय धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:

कोर्ट-कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आने की संभावना बन रही है। राजनीति दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे और शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्य करने वाले जातकों के पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी अभिन्न मित्र से बहुत दिनों बाद मुलाकात की संभावना बन रही है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। पिता तुल्य व्यक्ति के सहयोग आपको विषम परिस्थितियों में सहायक होगा। सायंकाल के समय लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभप्रद साबित होंगे। पिता से मार्गदर्शन व सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा लेकिन ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव व वर्चस्व में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से पुराने झगड़े व झंझटों से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक संपत्ति से संबंधित विवादों का समाधान मिलेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here