04/06/2021 आज का राशिफल

मेष

पोजिटिव- परिस्थितियां अति अनुकूल है। पारिवारिक तथा सामाजिक स्तर पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अपने भावी लक्ष्यों के प्रति मेहनत और सुनियोजित ढंग से कार्य करना आपको सफलता देगा। किसी नजदीकी संबंधी के साथ वार्तालाप होने से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- अनजान लोगों के साथ बातचीत करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। कुछ लोग स्वार्थ की भावना से आपका इस्तेमाल कर सकते हैं। विद्यार्थियों का ध्यान इस समय फालतू की गतिविधियों में लगा रहेगा। अभिभावकों को उन पर कड़ी नजर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- अपने कार्य करने की प्रणाली में थोड़ा बदलाव लाएं। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे परंतु नौकरी अथवा व्यवसाय में किसी प्रकार की पेपर संबंधी गड़बड़ी होने की आशंका है।
लव- घर का माहौल शांतिपूर्ण तथा खुशनुमा बना रहेगा। सभी सदस्यों के बीच आपसी विचारों का आदान-प्रदान भी रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस समय महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

वृष

पॉजिटिव- कुछ पुराने मतभेदों का निवारण आज हो सकता है। जिनको सुलझाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आपके विनम्र और मधुर स्वभाव की वजह से मान-सम्मान रहेगा। इस समय बेहतरीन लाभ होने की भी संभावना है।
नेगेटिव- व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक गतिविधियों में भी ध्यान देना जरूरी है। अपनी महत्वपूर्ण चीजों का ध्यान खुद रखें। किसी अन्य पर विश्वास करना हानिकारक रहेगा।
व्यवसाय- इस समय पब्लिक डीलिंग से संबंधित गतिविधियों पर ज्यादा फोकस रहने की जरूरत है। इनके द्वारा आपको नए व्यवसायिक अनुबंध मिल सकते हैं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
लव- प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य की कमी रहेगी, जिसकी वजह से कुछ दूरियां आ सकती हैं। किसी के मामले में भी ज्यादा हस्तक्षेप ना करें।
स्वास्थ्य- वर्तमान परिस्थितियों की वजह से धैर्य रखना जरूरी है। तनाव लेने से इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग– बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन

पॉजिटिव- आय और व्यय में उचित समन्वय बना रहेगा। आज सोच-विचार तथा आत्म निरीक्षण करने का समय है। अपनी कुशलता व समझदारी द्वारा सुखद परिणाम हासिल करने में समर्थ रहेंगे। किसी प्रिय मित्र से भी मुलाकात होगी।
नेगेटिव- किसी को भी बिन मांगे सलाह ना दें। अन्यथा इसका खामियाजा आपको ही भुगतना होगा। आज बाहरी गतिविधियों तथा ज्यादा मेलजोल से दूरी बनाकर रखें। क्योंकि किसी प्रकार के मतभेद होने की स्थिति बन रही है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कामों में पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों में कमी आएगी। तथा धीरे-धीरे व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। इसलिए निराशा हावी ना होने दें। नौकरी में अपना टारगेट पूरा करने से उच्चाधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा।
लव- घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। परंतु पति-पत्नी के बीच अहम का टकराव आ सकता है।
स्वास्थ्य- वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना करें। और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क

पॉजिटिव- आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें और पूरी ऊर्जा के साथ अपने काम पर ध्यान दें। क्योंकि इस समय लाभदायक और खुशहाली भरी परिस्थितियां बन रही हैं। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का निवारण होने से घर परिवार में सभी सुकून महसूस करेंगे।
नेगेटिव- अपने व्यवहार में समय अनुसार परिवर्तन लाना जरूरी है। किसी बात पर अड़ जाने से परिस्थितियां उलझ भी सकती हैं। बच्चों के ऊपर ज्यादा प्रतिबंध लगाने से उनके आत्मबल में कमीं आएगी, इस बात का ध्यान रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपको अपने द्वारा की गई मेहनत के उत्तम परिणाम हासिल होंगे। परंतु किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से नुकसान होने की भी आशंका है। बेहतर होगा कि सभी निर्णय खुद ही लें। कोई रुका हुआ सरकारी काम आज हल हो सकता है।
लव- कुछ समय परिवार जनों तथा जीवन साथी के साथ भी व्यतीत करना जरूरी है। इससे परिवार में सकारात्मक माहौल बना रहेगा।
स्वास्थ्य- कामकाज के बीच आराम भी लेना जरूरी है। अत्यधिक थकान से कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग– लाल, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह

पॉजिटिव- प्रकृति आपकी तरक्की के लिए नए रास्ते बना रही है। आत्मविश्वास बनाए रखें तथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करें। किसी निकट संबंधी के स्वास्थ्य सुधार संबंधी शुभ सूचना मिलने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- इस बात का ध्यान रखें कि मेहनत करने पर ही भाग्य आपका सहयोग करेगा। जमीन-जायदाद संबंधी कोई भी कार्य करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा अवश्य करें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करना उचित नहीं है।
व्यवसाय- व्यवसायिक विकास के लिए अपने संपर्कों को और अधिक बढ़ाना जरूरी है। कर्मचारियों तथा सहयोगियों का भी पूरा योगदान रहेगा। इस समय अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाना आपके लिए सकारात्मक रहेगा।
लव- पारिवारिक मामलों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। इससे घर का माहौल सुव्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य- काम का बोझ अधिक ना लें। तनाव की वजह से शरीर में कुछ शिथिलता महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग– नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या

पॉजिटिव- किसी समाज सेवी संस्था के प्रति आपका सहयोग सराहनीय रहेगा। अगर कहीं पैसा लगाने की योजना बना रहे हैं, तो इस पर गंभीरता से विचार करें। स्थितियां अनुकूल है। युवा वर्ग तथा विद्यार्थी भी अपने कैरियर के प्रति सजग रहेंगे।
नेगेटिव- किसी के साथ बहस में उलझना आपको नुकसान दे सकता है। बेहतर होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान का ध्यान रखें तथा उनके मार्गदर्शन पर अमल करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सभी कार्य व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे। स्टाफ और सहयोगियों के काम में ज्यादा टोका-टाकी ना करें। क्योंकि इससे उनकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। किसी नए काम की भी योजना बनेगी।
लव- बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने घर-परिवार पर ना होने दें। प्रेमी/प्रेमिका के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- व्यस्ततम दिनचर्या की वजह से आप अपने खान-पान के प्रति लापरवाही करेंगे जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

तुला

पॉजिटिव- आपका काम के प्रति समर्पण आपको नई उपलब्धियां हासिल करवाएगा। कर्म और पुरुषार्थ के माध्यम से किसी महत्वपूर्ण काम में बेहतरीन सफलता भी हासिल करेंगे। घर में धार्मिक गतिविधियां भी होंगी।
नेगेटिव- अत्यधिक कार्यभार की वजह से स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन जैसा रह सकता है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कुछ समय बच्चों के साथ भी उनकी समस्याओं को हल करने में जरूर बिताएं। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक बदलाव संबंधी संभावनाएं प्रबल होंगी। परंतु ऑर्डर पूरा करने में कोई समस्या आ सकती है। मार्केटिंग के कामों पर अधिक ध्यान दें। इस समय कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने की पूरी उम्मीद है।
लव- विवाहित जीवन में उचित सामंजस्य रहेगा। संतान की किसी सकारात्मक गतिविधि से घर में उल्लास भरा वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु ब्लड प्रेशर और डायबिटीज संबंधी जांच नियमित करें।
भाग्यशाली रंग– लाल, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक

पॉजिटिव- अधिकतर समय घर की व्यक्तिगत गतिविधियों को पूरा करने में ही व्यतीत हो जाएगा। कुछ समय अपने रुचि संबंधी कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें। इससे आपको आत्मिक सुकून मिलेगा। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
नेगेटिव- बच्चों की किसी गलत गतिविधि का पता चलने से चिंता रह सकती हैं परंतु समझदारी और सूझबूझ से समस्या का हल निकालें। इससे समस्या आसानी से सुलझ जाएगी। कहीं पैसा ब्लॉक भी हो सकता है।
व्यवसाय- व्यापार तथा कारोबार में लक्ष्यों को हासिल करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आप में भरपूर ऊर्जा है, सिर्फ उसे सकारात्मक रूप से इस्तेमाल करना जरूरी है। नौकरी में ओवरटाइम की स्थिति बन सकती है।
लव- पति-पत्नी व्यर्थ के वाद विवाद में ना उलझें। अन्यथा घर की व्यवस्था प्रभावित होगी। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे पर विश्वास रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या परेशान कर सकते हैं। योगा और व्यायाम पर उचित ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग– आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

धनु

पॉजिटिव- शारीरिक रूप से आज आप स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करने से दिन व्यवस्थित रूप से व्यतीत होगा। उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिलने की पूरी संभावना है।
नेगेटिव- इस समय कोई अप्रिय समाचार मिलने का भी संकेत मिल रहा है। जिसकी वजह से मन में भय और अवसाद जैसी बातें मन मस्तिष्क पर हावी हो सकती हैं। मित्रों से किसी भी प्रकार के सहयोग की उम्मीद ना करें।
व्यवसाय- मशीनरी आदि से जुड़े कामों में कुछ दिक्कतें आएंगी। इस समय कार्यक्षेत्र की छोटी से छोटी बात का बारीकी और गंभीरता से मूल्यांकन करना जरूरी है। हालांकि स्टाफ और कर्मचारियों का उचित सहयोग रहेगा।
लव- किसी भी परेशानी में जीवन साथी तथा परिवारिक सदस्यों का सहयोग आपको संबल प्रदान करेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखें।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखें। दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित भी रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

मकर

पॉजिटिव- किसी अनुभवी तथा जिम्मेदार व्यक्ति के मार्गदर्शन व सलाह पर जरूर अमल करें। यह समय पिछली कुछ कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का भी है। हालांकि आपका संतुलित और स्वाभिमानी व्यक्तित्व आपको कई मौके भी प्रदान करेगा।
नेगेटिव- कहीं पर भी पैसा लगाने से पहले छानबीन अवश्य करें। आपका कोई नजदीकी संबंधी ही आपको लक्ष्य से भटका सकता है। इस समय यात्रा संबंधित किसी भी कार्य को स्थगित रखना ही उचित है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी। परंतु किसी नये प्रोजेक्ट या काम से संबंधित योजनाएं बन सकती हैं। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें। इससे संबंधों में सुधार आएगा।
लव- विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में भी पुरानी गलतफहमियां दूर होने से नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- गले में इन्फेक्शन जैसी दिक्कत को गंभीरता से लें। लापरवाही करना नुकसान दे सकता है।
भाग्यशाली रंग– सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ

पॉजिटिव- आज लाभ की ज्यादा संभावना नहीं है, परंतु फिर भी आप अपना बजट संतुलित रखने में सक्षम रहेंगे। फोन या ईमेल द्वारा कोई शुभ समाचार मिलने से आपकी हिम्मत और आत्मविश्वास को बल मिलेगा। कुल मिलाकर दिन सकारात्मक व्यतीत होगा।
नेगेटिव- किसी बनते कार्य में परेशानियां और रुकावट आने से कुछ समय के लिए मायूसी रह सकती है। लेकिन पुनः आप अपनी ऊर्जा एकत्रित करके हल निकाल लेंगे। किसी शुभचिंतक की सलाह भी लाभदायक रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसाय तथा नौकरी दोनों जगह काम करने के तरीकों में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। हालांकि कार्य क्षेत्र में आपका पूर्ण नियंत्रण और वर्चस्व बना रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कार्यभार की अधिकता की वजह से तनाव रहेगा।
लव- परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग और मौजमस्ती में समय व्यतीत करें। प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ ज्यादा कार्यभार की वजह से थकान और बदन दर्द जैसी स्थिति रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

मीन

पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा तथा लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। संतान से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य आज फलीभूत हो सकता है।
नेगेटिव- दिखावे के चक्कर में ज्यादा खर्च करने या उधार लेने की प्रवृत्ति से दूर रहें। कोई पुरानी नकारात्मक बात उठने से खटास आ सकती है। बेहतर होगा कि व्यर्थ की गतिविधियों में समय बर्बाद ना करके अपने कार्यों में व्यस्त रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। परंतु अपनी कार्य योजना में कुछ बदलाव लाना भी जरूरी है, जिससे और अधिक बेहतरीन परिणाम मिल सके। ऑफिस का माहौल सकारात्मक बना रहेगा।
लव- प्रेम संबंधों में पारिवारिक सहमति से विवाह संबंधी योजनाएं बनना शुरू हो जाएंगी। घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा।
स्वास्थ्य- पेट से संबंधित दिक्कत रहेगी। हल्का और सुपाच्य खानपान लें। योगा अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here