मेरठ की सड़कों के लिए राज्य सड़क निधि से 61 करोड़ 71 लाख रुपए स्वीकृत

मेरठ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मेरठ जनपद की चार सड़कों के निर्माण के लिए राज्य सड़क निधि से 61 करोड़ 71 लाख 85 हजार रुपए स्वीकृत हुए हैं। इनमें से चालू वित वर्ष में 17 करोड़ 92 लाख 41 हजार रुपए जारी करने को स्वीकृति प्रदान की है। इससे जल्दी ही मेरठ में चार सड़कों का कायाकल्प हो जाएगा।


प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सड़कों की कायापलट करने का अभियान चल रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य सड़क निधि से जनपद मेरठ के 04 मार्गों के कार्यों के लिए 61 करोड़ 71 लाख 85 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के साथ चालू वित्त वर्ष में राज्य सड़क निधि से  17 करोड़ 92 लाख 41 हजार की धनराशि अवमुक्त किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। 


 मेरठ के इन चार कार्यों में हस्तिनापुर से सैफपुर करमचंदपुर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, मवाना जयसिंहपुर मिर्जापुर मार्ग से माता भद्रकाली मंदिर मार्ग का निर्माण का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण, मवाना जयसिंहपुर मिर्जापुर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा नयागांव मखदुमपुर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सारे कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here