942 जवानों को मिलेगा गैलेंट्री अवॉर्ड-सर्विस मेडल, देखिए पूरी लिस्ट

गणतंत्र दिवस के मौके पर गैलेंट्री अवॉर्ड्स का ऐलान हो चुका है. इस बार 942 जवानों को राष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित किया जाएगा. इनमें से 95 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड, 101 जवानों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 746 जवानों को सराहनीय सेवा के लिए पदक से नवाजा जाएगा. जिन 95 जवानों को वीरता पुरस्कार मिलेगा, उनमें 78 पुलिसकर्मी हैं और 17 फायर विभाग के कर्मचारी हैं.

वहीं, जिन 101 जवानों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा. इनमें 85 पुलिस सेवा, 05 अग्निशमन सेवा, 07 नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड और 04 सुधार सेवा के जवानों के नाम शामिल हैं.

इसके अलावा जिन 746 जवानों को सराहनीय सेवा के लिए गैलेंट्री अवॉर्ड दिया जाएगा, उनमें 634 अवॉर्ड पुलिस सेवा, 37 अग्निशमन सेवा, 39 पुरस्कार नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड और 36 अवॉर्ड सुधार सेवा के जवानों को दिए जाएंगे.

वीरता पदक पाने वाले जवान

राज्यजवान
छत्तीसगढ़11
ओडिशा6
उत्तर प्रदेश17
जम्मू कश्मीर पुलिस15
BSF1
CRPF19
SSB4
असम राइफल्स1
उत्तर प्रदेश फायर डिपार्टमेंट16
जम्मू कश्मीर फायर डिपार्टमेंट1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here