ग्रहों की स्थिति: वर्तमान में शुक्र वृषभ, गुरु मिथुन, सूर्य, चंद्रमा व बुध कर्क राशि में स्थित हैं। वहीं, मंगल और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। राहु कुंभ और शनि मीन राशि में संचरण कर रहे हैं।
मेष राशि: माता के स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। खुद की सेहत को लेकर भी सतर्क रहें। पारिवारिक माहौल थोड़ा अशांत रह सकता है। प्रेम और संतान संबंधी मामलों में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। व्यवसाय में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं दिख रहा। पीले रंग की कोई वस्तु अपने पास रखें।
वृषभ राशि: नई व्यावसायिक शुरुआत से फिलहाल बचें। कार्यक्षमता में कमी महसूस हो सकती है। सेहत को लेकर सावधानी रखें। प्रेम व संतान पक्ष ठीक-ठाक रहेगा। समय औसत रहेगा। हरे रंग की वस्तु साथ रखें।
मिथुन राशि: सट्टा, लॉटरी या जुए में धन लगाने से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें और निवेश सोच-समझकर करें। प्रेम-संबंध और संतान पक्ष संतोषजनक रहेगा। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। भगवान शिव का जलाभिषेक लाभकारी होगा।
कर्क राशि: स्वास्थ्य कभी अच्छा, कभी कमजोर रह सकता है। जीवन की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी। प्रेम-संतान का साथ मिलेगा और व्यवसाय भी बेहतर स्थिति में रहेगा। लाल रंग की वस्तु साथ रखें।
सिंह राशि: मन में अनावश्यक चिंता और भय रह सकता है। सिरदर्द या आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम और संतान पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि: आर्थिक रूप से अपेक्षित लाभ न मिलने की संभावना है। मन बेचैन रहेगा। प्रेम-संतान पक्ष ठीक-ठाक रहेगा। व्यवसाय स्थिर रहेगा। किसी गरीब को पीली वस्तु का दान करें।
तुला राशि: वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा लेकिन अपेक्षानुसार उपलब्धि नहीं हो पाएगी। व्यापार सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान संबंधी मामले ठीक रहेंगे। शनिदेव को नियमित रूप से प्रणाम करें।
वृश्चिक राशि: भाग्य का साथ अनिश्चित रहेगा और कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। प्रेम-संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक स्थिति संतुलित रहेगी। पीली वस्तु अपने पास रखें।
धनु राशि: कोई भी जोखिम भरा कदम न उठाएं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्रेम-संतान पक्ष संतुलित रहेगा और व्यापार सामान्य रूप से चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि: जीवनसाथी की सेहत को लेकर सावधानी बरतें। नौकरी के क्षेत्र में स्थिति मध्यम बनी रहेगी। पार्टनरशिप में बिना सोचे-विचारे निर्णय लेने से बचें। प्रेम, संतान और व्यवसाय तीनों में औसत समय है। मां काली की आराधना करें।
कुंभ राशि: विरोधी परास्त होंगे। ज्ञान और योग्यता में वृद्धि होगी। हालांकि सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। प्रेम और संतान पक्ष संतोषजनक रहेगा। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।
मीन राशि: छात्रों और लेखन से जुड़े लोगों के लिए समय कुछ धीमा है। प्रेम और संतान संबंधी मामलों में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा, लेकिन मानसिक तनाव रह सकता है। पीली वस्तु अपने पास रखें।