छत्तीसगढ़: मूर्ति विसर्जित करने जा रहे लोगों को गांजे से भरी गाड़ी ने कुचला, अनेक घायल

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक भीषण हादसे की जानकारी सामने आई है। यहां दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे कुछ लोगों को एक कार रौंदते हुए निकल गई। हादसे में चार लोगों की मौत और 20 के घायल होने की खबर है। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद भीड़ ने पीछा कर कार को पकड़ लिया, चालक की पिटाई की और कार में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि कार में बड़ी मात्रा में गांजा भरा हुआ था।

यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। पत्थसगांव में कुछ लोग सात दुर्गा पंडालों की मूर्ति का विसर्जन करने के लिए नदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार इन लोगों को कुचलते हुए निकल गई। जानकारी के अनुसार वहा मौजूद अन्य लोगों ने कार का पीछा किया और करीब पांच किमी दूर सुखरापारा में पकड़ लिया। लोगों ने कार चालक की जमकर पिटाई की और गांजे से भरी कार को आग के हवाले कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here