कोलकाता के बाद,इंदौर में सबसे ज्यादा आबादी को लगा वैक्सीन..

48% आबादी के साथ टीकाकरण में इंदौर देश में दूसरे नंबर पर है। 50% के साथ कोलकाता सबसे आगे है। इंदौर में रोज औसतन 15 हजार डोज लग रहे हैं। यही रफ्तार रही तो पहले डोज का लक्ष्य सितंबर तक पूरा हो पाएगा। दोनों डोज लगने में तो यह साल गुजर जाएगा। जिन लोगों को टीका लग सकता है उस आबादी में सिर्फ 8% को ही दोनों डोज लगे हैं।

इंदौर में अब तक 15.80 लाख वैकसीन डोज लगे
इंदौर में 18 साल से अधिक उम्र वाली पात्र आबादी, 28 लाख है। इसमें से 13.51 लाख यानी 48% को पहला डोज लगाया गया है। दूसरा डोज 2.29 लाख लोगों को ही लगा है। अब तक 15 लाख 80 हजार वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं।

सबसे ज्यादा वैक्सीन वाले शहर
बेगंलुरू- 45 लाख, मुंबई-41 लाख, पुणे- 33.50 लाख, अहमदाबाद- 28.4 लाख, चेन्नई- 23.50 लाख, कोलकाता 24 लाख, जयपुर-21.6 लाख, नार्थ-24 परगना- 20.4 लाख, सूरत 19.7 लाख, ठाणे- 19.40 लाख व फिर इंदौर-16.30 लाख (आंकड़े कोविड 19 वेबसाइट से लिए गए हैं)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here