आगरा: दलदल में फंसे वृद्ध को पुलिस ने बचाया

आगरा पुलिस ने दलदल में फंसे वृद्ध को बचाने के लिए जिस बहादुरी का परिचय दिया, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। मामला बरहन के एत्मादपुर मार्ग का है। यहां रेलवे प्लेटफॉर्म के पीछे राष्ट्रीय इंटर कालेज के सामने दलदल में राहगीर वृद्ध न जाने कैसे फंस गया। वह काफी देर तक बाहर निकलने का प्रयास करता रहा, लेकिन सफल नहीं हो सका। इस प्रयास के दौरान उसका पूरा शरीर दलदल में धंस गया। लोगों ने बताया कि लोगों ने जब तक उसकी आवाज सुनी तब तक उसका सिर ही दलदल से बाहर था, वो भी झाड़ियों में छिप गया था। आवाज सुनने के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ तो जमा हो गई, लेकिन कोई भी दलदल में घुसने का साहस नहीं जुटा पा रहा था। इस दौरान लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी।

रस्सी के सहारे दलदल में कूदा यूपी पुलिस का जवान

एत्मादपुर रोड पर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के सामने बने तालाबनुमा गड्ढे (डिगी) के दलदल में एक अधेड़ शख्स शुक्रवार दोपहर फंस गया। केवल उसकी गर्दन दिख रही थी और वह मदद की गुहार लगा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से उसे रस्से और नसैनी के सहारे बाहर निकाला। इसके बाद उसे सीएचसी से आगरा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वृद्ध तक पहुंचते ही थामा हाथ

कस्बे में यह गड्ढा एत्मादपुर रोड पर रेलवे प्लेटफार्म के पीछे और राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के सामने है। गांव व आसपास क्षेत्र का गंदा पानी इसमें भरता है। साफ-सफाई नहीं होने से दलदल हो चुका है और काफी घासफूस उग आई है। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे एक शख्स दलदल में फंसा दिखा। उसकी केवल गर्दन बाहर दिख रही थी। वह मदद की गुहार लगा रहा था।

वृद्ध को मौत के मुंह से खींचकर लाया गया

उधर से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर में थानाध्यक्ष शेर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। तब तक जुट चुके लोगों ने पुलिस को बताया कि तालाबनुमा गड्ढा बहुत गहरा है, उसमें काफी दलदल है। डूब रहा शख्स अपनी कोशिश से निकल पाने में अक्षम है। 

वृद्ध को लाया गया किनारे तक

पुलिस ने लोगों की मदद से तुरंत रस्सा व नसैनी की व्यवस्था की। आरक्षी संदेश कुमार को दलदल में सावधानीपूर्वक भेजकर डूब रहे शख्स को निकाला गया। फायर ब्रिगेड कर्मी भी पहुंच गए। शख्स ने अपना नाम बृजेश (54) पुत्र कुंवरपाल सिंह (निवासी मोहल्ला गुम्मट थाना ताजगंज) बताया। 

वृद्ध को सुरक्षित बाहर निकाला गया

थानाध्यक्ष ने बताया कि शख्स के फेफड़ों में पानी व गंदगी भर गई थी। वह ज्यादा बोलने की स्थिति में नहीं दिखा। नशे में लग रहा था। उसे एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एत्मादपुर भेजा गया।

वृद्ध को निकाल लिया गया सुरक्षित बाहर

थानाध्यक्ष ने बताया कि वृद्ध को वहां से जिला अस्पताल आगरा भेज दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे की ओर से आसपास के ग्रामीणों को नोटिस दी जा चुकी है कि वह पानी की निकासी गड्ढे में जाने से रोक दें। इसके बावजूद जलजमाव रुक नहीं सका है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here