आगरा: पुलिस को चकमा देकर बंदी फरार, व्हील चेयर पर बैठकर जा रहा था वॉशरूम

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कासगंज जिला कारागार का बंदी चकमा देकर भाग निकला। बंदी रक्षकों ने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं मिला नहीं। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। मामले में पुलिस जांच कर रही है। बंदी की तलाश की जा रही है। 

बताया गया है कि वह पुलिस के दिखाने के लिए व्हील चेयर के सहारे चल रहा था। वॉशरूम जाने के लिए वह व्हील चेयर पर बैठा, लेकिन जैसी ही पुलिसकर्मियों की नजर टिपी तो वह व्हील चेयर से उठ खड़ा हुआ और वहां से दौड़ लगा दी। 

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि एटा का रहने वाला नीरू जिला कारागार कासगंज में निरूद्ध था। उसकी रीढ़ की हड्डी में दिक्कत थी। 18 अगस्त को उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। नई सर्जरी बिल्डिंग में उसका उपचार चल रहा था।

सुरक्षा में छह बंदी रक्षक जिला कारागार कासगंज से लगाए गए थे। रविवार सुबह दो बंदी रक्षक लगे थे। अचानक बंदी भाग निकला। बंदी के भागने की सूचना पर बस और रेलवे स्टेशन पर तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here