आगरा: चौथी मंजिल की बालकनी से गिरकर लिव इन में रहने वाली महिला की मौत

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की बालकनी से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। घटना को देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान अपार्टमेंट के लोगों ने तीन आरोपियों को मौके से दबोच लिया, जिसमें एक आरोपी महिला का पति भी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार महिला यहां किसी व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

सूचना मिलते ही एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अपार्टमेंट के लोगों द्वारा पकड़े गए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। महिला के हाथ बंधे हुए थे।

मृतका का फाइल फोटो

लोगों ने पुलिस को बताया कि घटना करीब 11 बजे की है। लिफ्ट से जाने के दौरान उन्होंने महिला को गिरते हुए देखा। इसके बाद वे लोग नीचे पहुंचे, जहां महिला खून से लथपथ पड़ी थी। लोगों ने इसके बाद तत्काल ही पुलिस के सूचना दी।

मृतका का फाइल फोटो

घटना थाना ताजगंज के नगला मेवाती स्थिति श्री अपार्टमेंट की है। महिला की उम्र करीब 30 साल है। उसकी पहचान रितिका सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वह फिरोजाबाद के विपुल अग्रवाल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। 

मौके पर पहुंची पुलिस

महिला का उसके पति आकाश गौतम से विवाद चल रहा था। बताया गया है कि आज आकाश अपने दो परिचितों और परिवार की दो महिलाओं के साथ फ्लैट पर आया था। जिसके बाद आपस में मारपीट हो गई।

पुलिस हिरासत में आरोपी

आरोप है कि पति ने रितिका को नीचे फेंक दिया। रितिका के हाथ बंधे हुए थे। पुलिस ने पति और दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here