एम्स दिल्ली ने जारी किया नोरसेट भर्ती 2022 का परिणाम, ऐसे देखें मेरिट लिस्ट

AIIMS NORCET 2022 Result Declared: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET) 2022 के परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 

AIIMS NORCET 2022 : 11 सितंबर को हुई थी परीक्षा
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली की ओर से 11 सितंबर, 2022 को दो पालियों में ऑनलाइन सीबीटी परीक्षा आयोजित की गई थी। सभी उम्मीदवारों को NORCET-2022 में उनके प्रदर्शन के आधार पर पर्सेंटाइल स्कोर प्रदान किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने एम्स नोरसेट परीक्षा में भाग लिया था, वे यहां बताई गई प्रक्रिया का अनुसरण कर के अपना परिणाम और मेरिट सूची देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। 

AIIMS NORCET 2022: अस्पताल और संस्थान के पात्रता मानंदड

अधिसूचना में कहा गया है कि यह परिणाम विज्ञापन में निर्धारित पात्रता शर्तों की पूर्ति के लिए अंतरिम है और चयन पात्रता के सत्यापन, मूल दस्तावेजों आदि के अधीन है, जैसा कि संबंधित भर्ती संस्थान / अस्पतालों द्वारा उनके मानदंडों के अनुसार वांछित है। कोई भी योग्य उम्मीदवार जो संबंधित संस्थान / अस्पतालों के पात्रता मानदंडों को पूरा करने में विफल रहता है, उस संस्थान / अस्पतालों में चयन के लिए विचार नहीं किया जाएगा।

AIIMS NORCET 2022 Result Declared परिणाम डाउनलोड करने के चरण

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  2. इस के बाद होम पेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां “नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET) – 2022” के परिणाम पर क्लिक करें।
  4. अब इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
  6. AIIMS NORCET 2022 परिणाम की अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here