अलीगढ़: जर्जर दीवार गिरने से हादसा, 7 बच्चे मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के छेछऊ में एक जर्जर दीवार गिरने से हादसा हो गया है। हादसे में सात बच्चे मलबे में दब गए हैं। सभी बच्चों को आसपास के लोगों ने मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, इगलास थाना क्षेत्र के छेछऊ में बुधवार को जर्जर दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में सात बच्चे दब गए। आसपास के लोगों ने बच्चों को निकाला। आनन फानन घायल बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। गंभीर घायल बच्चे को मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here