अलीगढ़: प्रियंका गांधी ने इगलास विधानसभा क्षेत्र में किया रोड शो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को अलीगढ़ जनपद की इगलास विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। इगलास में रोड शो के जरिए कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति धनगर के समर्थन में लोगों से मतदान करने की अपील की। प्रियंका गांधी ने आधे घंटे में रोड शो पूरा किया। पथवारी मंदिर पर प्रत्याशी को गाड़ी से उतारने के बाद अलीगढ़ गोंडा मोड़ से अलीगढ़ के लिए रवाना हुईं। प्रियंका गांधी ने अलीगढ़ के रेलवे रोड से रोड शो शुरू किया। 

उधर, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी क्वार्सी के यस रेजीडेंसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अलीगढ़ जनपद की सातों विधानसभा के सपा प्रत्याशियों के समर्थन में लोगों से वोट करने की अपील की। इसके बाद कार्यकर्ता और पदाधिकारी को संबोधित किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here