अरविंद केजरीवाल देंगे पंजाब विधायकों को ‘गुरु मंत्र’

पंजाब : विधानसभा चुनाव में सरकार गठन करने के बाद आम आदमी पार्टी पंजाब में एक अहम बैठक करने जा रही है। इस बैठक में चुने हुए सभी विधायक,मंत्री और सीएम भगवंत मान शामिल होंगे। मोगाली में होने वाली इस मीटिंग का हिस्सा दिल्ली के सीएम और आम के राष्टीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी होंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल वर्चुअल माध्यम से अपने इस विधायकों को संबोधित करेंगे।

केजरीवाल देंगे ‘गुरु मंत्र

दिल्ली जैसा करिशमा AAP पंजाब में भी दिखाने में कामयाब हुई है। अब बड़ी जिम्मेदारी सीएम भगवंत मान और आप विधायकों के कंधों पर है। आने वाले दिनों में सरकार को कैसे काम करना है, विधायकों की क्या जिम्मेदारी है, जनता के किन मुद्दों को गंभीरता से लेना है ऐसे तमाम विषयों पर सीएम अरविंद केजरीवाल विधायकों से चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा सरकार और जनता के बीच कैसे तालमेल बरकार रहे इसका भी मूल मंत्र वो देते हुए नजर आ सकते है। 

सीएम भगवंत मान ने अपनी नई टीम का चयन कर लिया है। 10 कैबिनेट मंत्रियों के साथ अब नई सरकार का कामकाज शुरु हो गया है। पंजाब के विधानसभा चुनाव में आप ने 117 में से 92 सीटें जीती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here