1989 बैच के IPS अशोक कुमार होंगे उत्तराखंड के नए डीजीपी

डीजी (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार उत्तराखंड के नए डीजीपी होंगे। राज्यपाल की मंजूरी के बाद शुक्रवार को उनकी पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मौजूदा डीजीपी अनिल रतूड़ी 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट के दिन ही 30 नवंबर को आईपीएस अशोक कुमार नए डीजीपी का पद संभालेंगे। अशोक कुमार 1989 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वे अभी 2023 तक डीजीपी के पद पर रहेंगे।

आईपीएस अशोक कुमार का जन्म नवंबर 1964 में हरियाणा के गांव में हुआ। उन्होंने गांव के ही स्कूल से प्राथमिक शिक्षा हासिल की। इसके बाद आईटी से बीटेक और एमटेक किया। वे 1989 में आईपीएस बने।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here