मणिपुर के दौरे पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, इम्फाल पहुंचे

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शनिवार सुबह मणिपुर पहुंचे। वे राज्य के CM एन. बीरेन सिंह से मिले। इस दौरान दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच मणिपुर में जारी हिंसा पर भी चर्चा हुई।

राज्य में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच 3 मई को हिंसा भड़की थी, जो महीनेभर बाद भी थम नहीं रही है। शुक्रवार को राजधानी इंफाल के पास कुकी बहुल खोकेन गांव में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। उधर, CBI ने मणिपुर हिंसा के संबंध में 6 केस दर्ज किए। जांच के लिए SIT बनाई है, इसमें 10 सदस्य हैं।

शुक्रवार को मणिपुर पुलिस ने बताया कि बीते 24 घंटों में मणिपुर के इंफाल ईस्ट, काकचिंग, टेंग्नौपाल और बिष्णुपुर जिलों में 57 हथियार, 1,588 गोला-बारूद और 23 बम बरामद किए हुए हैं। हिंसा के बाद से अब तक राज्य में कुल 953 हथियार, 13,351 गोला बारूद और 223 बम बरामद किए गए हैं।

सर्च ऑपरेशन में अब तक कुल 953 हथियार बरामद किए गए हैं।

सर्च ऑपरेशन में अब तक कुल 953 हथियार बरामद किए गए हैं।

इधर, सुप्रीम कोर्ट की वैकेशनल बेंच ने राज्य में 3 मई से लगे इंटरनेट बैन पर फौरन सुनवाई से इनकार कर दिया। जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस राजेश बिंदल की बेंच ने कहा कि मामला पहले से हाईकोर्ट में है। इस पर सुनवाई होने दें। याचिका एडवोकेट चोंगथम विक्टर सिंह और बिजनेसमैन मायेंगबाम जेम्स ने दायर की थी।

गृहमंत्री कर चुके मणिपुर का दौरा
मणिपुर में हिंसा को लेकर CM से लेकर गृहमंत्री तक कई राउंड की बैठकें कर चुके हैं। गृहमंत्री अमित शाह 29 मई से एक जून तक मणिपुर के दौरे पर थे। उन्होंने दोनों समुदाय के लोगों से शांति बनाए रखने की बात भी की थी।

शाह ने 1 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोगों से हथियार सरेंडर करने की अपील की थी। इसके बाद उपद्रवियों ने 144 हथियार और 11 मैगजीन सरेंडर किए थे। इनमें SLR 29, कार्बाइन, AK, इंसास राइफल, इंसास LMG, M16 राइफल जैसी हाईटेक राइफल्स और ग्रेनेड सरेंडर किए गए थे।

यह तस्वीर विधायक केबी के घर की है। बम ब्लास्ट के बाद पुलिस टीम अंदर जांच कर रही है।

घाटी जिलों में 12 और पहाड़ी जिलों में 10 घंटे के लिए कर्फ्यू से ढील दी गई
मणिपुर के पांच घाटी जिलों में फिलहाल 12 घंटे और पहाड़ी जिलों में 8 से 10 घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई है। छह अन्य पहाड़ी जिलों में कर्फ्यू नहीं है। NH-37 से जरूरी सामान की ट्रांसपोर्टिंग शुरू हो चुकी है।

बुधवार को 244 ट्रक इंफाल से जिरीबाम के लिए रवाना हुए थे। 212 लोडेड टैंकर और ट्रक जिरिबाम से रवाना हुए थे। वहीं, अब तक कुल 212 लोडेड वाहन नोनी से रवाना हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here