पंचांग के अनुसार आज चंद्रमा का गोचर सिंह राशि से कन्या में हो रहा है। चंद्रमा और बुध के बीच होने वाले राशि परिवर्तन योग और गुरु-चंद्रमा केंद्र योग के साथ मंगल के प्रभाव से अनफा योग बन रहा है, जो कई राशियों के लिए दिन को शुभ बना रहा है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक आज का दिन आपके लिए क्या संदेश लेकर आया है:
मेष राशि
आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। किसी सहकर्मी की बात से मन खिन्न हो सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। यदि कोई कार्य लंबे समय से अधूरा था, तो आज उसके पूरे होने की संभावना है। पिताजी की सलाह उपयोगी रहेगी और व्यापार संबंधी मामलों में भाई-बहनों से सुझाव मिल सकते हैं।
वृष राशि
आज आपके कला और कौशल में निखार आएगा। संतान की संगति पर ध्यान देना आवश्यक होगा। नए व्यापार की शुरुआत में जल्दबाजी न करें। अपने कार्यों के प्रति आत्मनिर्भर बनें, तभी सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि
आज किसी जोखिम से दूर रहना ही समझदारी होगी। व्यापार में सोच-समझकर निवेश करें। पारिवारिक विवादों में समाधान की दिशा में प्रगति होगी। नया घर खरीदने की योजना बन सकती है।
कर्क राशि
दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। भाई-बहनों से तकरार हो सकती है। कोई यात्रा संभव है और कार्यस्थल पर सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। संतान के लिए नया कोर्स चुना जा सकता है।
सिंह राशि
आत्मविश्वास से भरपूर दिन रहेगा। पिछली गलतियों से सबक लेते हुए आज का कार्य स्वयं करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें और घर की साज-सज्जा की योजना बन सकती है। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा।
कन्या राशि
आज मान-सम्मान बढ़ेगा। जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से चर्चा संभव है। संतान से किए वादे निभाने का प्रयास करें। किसी बड़े ऑर्डर की प्राप्ति से लाभ मिलेगा।
तुला राशि
स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। पुराने रोग उभर सकते हैं। घर में अतिथि का आगमन होगा। जीवनसाथी की सलाह व्यापार में सहायक सिद्ध होगी। खानपान में सुधार जरूरी रहेगा।
वृश्चिक राशि
प्रगति का दिन है, लेकिन विरोधियों से सावधान रहें। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिल सकता है। कार्यक्षेत्र की गोपनीयता बनाए रखें। ऑनलाइन व्यवसाय में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
धनु राशि
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। वाहन का उपयोग सावधानी से करें। साझेदारी में नया व्यापार सोच-समझकर करें। आर्थिक मामलों में राहत के संकेत हैं।
मकर राशि
लाभकारी दिन रहेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से अप्रिय समाचार मिल सकता है। नए कार्य की शुरुआत अनुकूल रहेगी। पारिवारिक आयोजनों की तैयारी संभव है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
कुंभ राशि
दिन सकारात्मक रहेगा। कार्यों में ध्यान केंद्रित रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। किसी विवाद में पड़ने से बचें। रिश्तों में मजबूती आएगी।
मीन राशि
महत्वपूर्ण कार्यों में ध्यान दें। सरकारी मामलों में अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने मित्र से भेंट संभव है। व्यापार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।