02/07/2025: आज का राशिफल

आज बुधवार, 02 जुलाई है। वैदिक पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जिनका प्रभाव कुछ राशियों पर सकारात्मक रहेगा। कहीं आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं, तो कुछ के लिए नई योजनाएं फलीभूत हो सकती हैं। वहीं कुछ को आज चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

राशिफल का निर्माण ग्रह-नक्षत्र और पंचांग की गणना के आधार पर किया जाता है। इसमें सभी 12 राशियों – मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन – के लिए करियर, कारोबार, पारिवारिक रिश्ते, सेहत और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी दैनिक भविष्यवाणी होती है। आइए जानें आज का राशिफल:

मेष (Aries):
आज दिन कुछ मानसिक उलझनों से भरा रह सकता है। किसी के प्रति जलन या द्वेष की भावना नुकसानदायक हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं और कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं।

वृषभ (Taurus):
आज उन्नति के संकेत मिल सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में साझेदारी से पहले पूरी पड़ताल करें। घर के लिए खरीदारी के योग हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। खानपान में संयम बरतें।

मिथुन (Gemini):
दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा, लेकिन कानूनी मामलों में सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे, सावधान रहें। घर में किसी अतिथि के आगमन से वातावरण खुशनुमा बनेगा। संतान सुखद समाचार दे सकती है।

कर्क (Cancer):
आज आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। पुरानी कोई आर्थिक समस्या दूर हो सकती है। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। किसी परीक्षा का परिणाम अनुकूल आ सकता है। नई योजनाओं की शुरुआत सफल रह सकती है।

सिंह (Leo):
खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरी से जुड़े प्रयासों में सफलता मिल सकती है। मित्रों के साथ समय बितेगा। पारिवारिक एकता बनाए रखने की आवश्यकता होगी। यात्रा करते समय माता-पिता का आशीर्वाद लें। निवेश सोच-समझकर करें।

कन्या (Virgo):
रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। सेहत संबंधी कुछ जांचें करानी पड़ सकती हैं। संतान से किया वादा निभाएं। प्रॉपर्टी संबंधित सपना पूरा हो सकता है। आर्थिक वादे सोच-समझकर करें।

तुला (Libra):
नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। मन की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में धार्मिक आयोजन के योग हैं। भाई-बहनों से संबंध सुधर सकते हैं। वाणी पर संयम रखें और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें। प्रमोशन के संकेत हैं।

वृश्चिक (Scorpio):
आज धैर्य से काम लें। पढ़ाई में सफलता के योग हैं। कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को प्रयास तेज करने होंगे। संपत्ति विवाद सुलझ सकता है। जीवनसाथी के लिए सरप्राइज प्लान कर सकते हैं।

धनु (Sagittarius):
ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा। कार्यों पर फोकस बनाए रखें। किसी विशेष कार्य पर खर्च संभव है। घरेलू कहासुनी से बचें। वरिष्ठों की सलाह पर अमल करें। निवेश से जुड़ी कोई योजना मित्र सुझा सकता है, सोच-समझकर निर्णय लें।

मकर (Capricorn):
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। कोई पुरस्कार मिल सकता है। नया काम शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी। घर में मेहमान आ सकते हैं। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रॉपर्टी डील पूरी हो सकती है।

कुंभ (Aquarius):
सेहत को लेकर सतर्क रहें। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। व्यापार में जल्दबाजी में निर्णय ना लें। गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें। बैंकिंग से जुड़े लोग लाभदायक योजना में निवेश कर सकते हैं। आसपास के लोगों से सतर्क रहें।

मीन (Pisces):
आज घर में तनाव रह सकता है। पारिवारिक मुद्दों पर माता-पिता से सलाह लें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी से जुड़ी समस्या का समाधान संभव है। संतान के भविष्य को लेकर अहम निर्णय लेना पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here