03/07/2025: आज का राशिफल

आज चंद्रमा कन्या राशि में है। परिध योग के साथ आज रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बना है, जिससे कुछ राशियों के लिए दिन बेहद लाभकारी हो सकता है। आइए जानते हैं राशिनुसार आज का दिन कैसा रहेगा।

🔴 मेष (Aries)
आज भागदौड़ और व्यर्थ की चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। किसी दूर के रिश्तेदार की याद आ सकती है। व्यापार में धोखा मिलने की आशंका है, सतर्क रहें।

वृषभ (Taurus)
कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की सराहना होगी। किसी अधूरी डील के पूरे होने की संभावना है। जीवनसाथी की भावनाओं का ख्याल रखें। घर के नवीनीकरण की योजना बन सकती है।

🟢 मिथुन (Gemini)
आज धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। कोई नई शुरुआत करने से पहले कागजी कार्यवाही पूरी करें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।

कर्क (Cancer)
वाणी और व्यवहार में संयम रखें। सहकर्मियों से मतभेद संभव हैं। संतान की मानसिक स्थिति को समझने की कोशिश करें। सेहत को लेकर सजग रहें।

🟡 सिंह (Leo)
आज धैर्य और साहस से काम लें। अविवाहित जातकों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने लेनदेन निपट सकते हैं। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

🟢 कन्या (Virgo)
आज कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। व्यवसाय में नए संसाधनों का उपयोग करेंगे। प्रेम संबंधों में अतीत का हस्तक्षेप हो सकता है। घर-परिवार में मनमौजी स्वभाव से दूरी बन सकती है।

🎨 तुला (Libra)
धन संबंधी योजनाएं बनाएं और खर्च पर नियंत्रण रखें। माताजी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। जीवनसाथी से मतभेद सुलझाने का प्रयास करें।

🔴 वृश्चिक (Scorpio)
सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पिताजी से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। किसी पारिवारिक आयोजन की शुरुआत हो सकती है। नया वाहन खरीदने की संभावना है।

🟡 धनु (Sagittarius)
समस्याओं से राहत मिलने के संकेत हैं। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में मनपसंद कार्य मिलने से प्रसन्नता होगी, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहें। परिवार में खुशखबरी की संभावना है।

🔵 मकर (Capricorn)
दिन आनंददायक रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। पुराने अनुभवों से सीख लेना जरूरी है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

🔵 कुंभ (Aquarius)
मन में असमंजस रह सकता है। किसी लिए गए निर्णय पर पछतावा हो सकता है। नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं। अजनबी पर अत्यधिक भरोसे से बचें। योजनाएं धीरे-धीरे गति पकड़ेंगी।

मीन (Pisces)
आज उन्नति के अवसर मिलेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह से लाभ होगा। रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। नौकरी में कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here