पंचांग के अनुसार बुधवार, 11 जून को ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही भद्र राजयोग, ज्येष्ठा नक्षत्र और साध्य योग का संयोग भी बन रहा है। आज कुछ राशियों के लिए धन लाभ और पदोन्नति के अच्छे संकेत हैं। सामाजिक मेलजोल में वृद्धि होगी और करियर में नई दिशा मिल सकती है।
राशिफल को तैयार करते समय ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के साथ पंचांग का गहन विश्लेषण किया जाता है। यह राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की गति के आधार पर तैयार होता है, जिसमें 12 राशियों (मेष से मीन तक) के लिए दैनिक भविष्यफल बताया जाता है। इसमें नौकरी, व्यापार, लेनदेन, पारिवारिक संबंध, स्वास्थ्य और दिनभर की शुभ-अशुभ घटनाओं का विवरण होता है। यह जानकर आप अपने दिन की योजनाएं बेहतर तरीके से बना सकते हैं।
मेष राशि आज का दिन चुनौतियों भरा हो सकता है। वित्तीय मामलों में सतर्क रहें। खानपान की अनदेखी से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जल्दबाजी से किए गए कार्य में पछताना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और बिना मांगे सलाह न दें। सरकारी निवेश आपके लिए लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। शुभ रंग: पीला
वृषभ राशि आज का दिन मेहनत और ईमानदारी से काम करने का है। व्यापार में अपेक्षित लाभ न मिलने से मन विचलित रह सकता है। कार्यों पर फोकस करें और बोलचाल में संयम रखें। जल्दबाजी में लिया निर्णय बाद में परेशानी ला सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान बनेगी और राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। शुभ रंग: हरा
मिथुन राशि दिन कुछ खास उपलब्धियां ला सकता है। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, सतर्क रहें। निवेश से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। पिताजी से काम को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। विचारों में लचीलापन लाना जरूरी होगा। बिना मांगे सलाह न देना ही बेहतर रहेगा। शुभ रंग: नीला
कर्क राशि विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। सिंगल लोगों को साथी से मिलने का अवसर मिल सकता है। कार्य में अवरोध आने से उच्च अधिकारियों से बहस संभव है। कला और रचनात्मक क्षेत्रों में सराहना मिलेगी। पढ़ाई में लापरवाही न बरतें। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। शुभ रंग: सफेद
सिंह राशि कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि होगी और तकनीकी क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। पारिवारिक समस्याएं सुलझेंगी। बुद्धिमत्ता से निर्णय लें और वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। शुभ रंग: नारंगी
कन्या राशि दिन मिला-जुला रहेगा। कानूनी मामलों में विशेषज्ञ की सलाह लें। आलस्य को दूर करें और लापरवाही से बचें। परिवार से किसी अप्रिय समाचार की संभावना है। संयम और धैर्य बनाए रखें। संतान से खुशखबरी मिल सकती है। शुभ रंग: लाल
तुला राशि आज इनकम बढ़ सकती है और साहस में वृद्धि होगी। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कार्यों में लापरवाही से बचें। जीवनसाथी से कोई फरमाइश पूरी करनी पड़ सकती है। समझदारी से बोलना लाभदायक रहेगा। अजनबी से लेनदेन करने से बचें। शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक राशि व्यवसाय में प्रगति होगी और नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों की सराहना मिलेगी। जल्दबाजी से निर्णय न लें। संतान से संतोष मिलेगा। कई जिम्मेदारियों के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। सरकारी योजनाओं में निवेश लाभकारी रहेगा। शुभ रंग: केसरिया
धनु राशि दिन कुछ विशेष करने का है। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। रक्त से संबंधित कोई स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। इच्छाओं की पूर्ति से मन प्रसन्न रहेगा। पिताजी से सलाह लाभकारी होगी। शुभ रंग: नीला
मकर राशि जोखिम वाले कार्यों से दूरी बनाएं। यदि किसी कार्य में संदेह है, तो उसे न करें। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है, जिससे खर्च बढ़ेगा। ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ संभव है। नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो दस्तावेजों की जांच अवश्य करें। शुभ रंग: हरा
कुंभ राशि भाग्य का साथ मिलेगा। पारिवारिक मामलों में सतर्कता रखें। दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप न करें। व्यापार में नई शुरुआत लाभ दे सकती है। जीवनसाथी सहयोग करेंगे। मौज-मस्ती में खर्च संभव है। शुभ रंग: सफेद
मीन राशि तनाव दूर होगा और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कुछ नया करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सोच का लाभ मिलेगा। दूसरों की मदद के लिए आगे आएं। विद्यार्थी ज्ञानवर्धन के अवसर न गंवाएं। व्यवहार में परिवर्तन जरूरी है, गुस्से से बचें। शुभ रंग: पीला