21/06/2025: आज का राशिफल

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की योगिनी एकादशी है। इस पावन तिथि पर सम योग और चंद्रमा का गोचर मेष राशि में हो रहा है, साथ ही अश्विनी नक्षत्र में सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग भी बन रहा है। इन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ राशियों के लिए विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकती है।

🔴 मेष
आज बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। बिना सोचे किसी को उधार देने से बचें। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। किसी कानूनी मसले से उलझन संभव है। पिताजी की सलाह आपके काम आ सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी

🟢 वृष
लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। संतान का व्यवहार कुछ चिंता में डाल सकता है। भगवान में श्रद्धा रखने से मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ रंग: हरा

🔴 मिथुन
सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी परिजन से अप्रिय समाचार मिल सकता है। धन लाभ की संभावना है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की गलतियों को नजरअंदाज करना पड़ेगा।
शुभ रंग: लाल

🔵 कर्क
भाग्य आपका साथ देगा। जो भी कार्य शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना है। मित्र से विवाद हो सकता है, संयम रखें। नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग: नीला

🔷 सिंह
पार्टनरशिप में लाभ मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सौदा फायदेमंद रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग है। पुराने मित्र की याद आ सकती है।
शुभ रंग: आसमानी

कन्या
सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक मसले शांतिपूर्वक सुलझाएं। कोई छुपी बात उजागर हो सकती है। बिजनेस में अनुभवी लोगों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: सफेद

🟡 तुला
मेहनत का फल मिलेगा। किसी अजनबी से सलाह लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान उच्च शिक्षा में दाखिला ले सकती है। जीवनसाथी से सामंजस्य रखें।
शुभ रंग: पीला

🟤 वृश्चिक
सेहत का ध्यान रखें। मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक रिश्तों को प्राथमिकता दें। निवेश सोच-समझकर करें।
शुभ रंग: बादामी

🟣 धनु
सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा। पिताजी से बातचीत लाभकारी रहेगी। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा।
शुभ रंग: बैंगनी

🟫 मकर
आवश्यक कार्यों पर फोकस रखें। किसी मित्र की मदद करनी पड़ सकती है। जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
शुभ रंग: भूरा

🔴 कुंभ
घर में किसी शुभ आयोजन की शुरुआत हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। किसी पुरानी गलती से सबक लें।
शुभ रंग: लाल

🟡 मीन
बुद्धि और विवेक से निर्णय लें। किसी विवाद से दूर रहें। खानपान संयमित रखें। फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं। बड़ों की बातों का सम्मान करें।
शुभ रंग: पीला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here