22/06/2025: आज का राशिफल

रविवार, 22 जून को आषाढ़ मास की द्वादशी तिथि है। इस दिन चंद्रमा दिनभर मेष राशि में रहने के बाद वृषभ में प्रवेश करेगा, वहीं बुध का गोचर कर्क राशि में होगा। आज भरणी नक्षत्र में सुकर्मा और त्रिपुष्कर जैसे शुभ योग बन रहे हैं। ग्रहों की इस चाल से कुछ राशियों को आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, तो कुछ को कार्यों में रुकावट और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य का साथ मिलने से लंबे समय से अटके काम गति पकड़ सकते हैं।

दैनिक राशिफल
यह राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर सभी 12 राशियों के लिए नौकरी, व्यापार, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य और दिनभर की घटनाओं का पूर्वानुमान प्रस्तुत करता है। इसे पढ़कर आप अपनी दिनचर्या की योजना बेहतर ढंग से बना सकते हैं और आने वाली चुनौतियों या अवसरों के लिए स्वयं को तैयार कर सकते हैं।

मेष:
आज आप अपने कार्यों में संयम व आत्मबल बनाए रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन निजी मामलों को लेकर सजग रहें। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा था, तो उसमें राहत मिल सकती है। जीवनसाथी से पारदर्शिता रखें, अन्यथा संबंधों में खटास आ सकती है। कोई पुराना लेन-देन परेशानी खड़ी कर सकता है।
शुभ रंग: हरा

वृषभ:
व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। योजनाएं सफल हो सकती हैं और नया कार्य शुरू करने के संकेत हैं। पारिवारिक मामलों पर जीवनसाथी से चर्चा करेंगे। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें और पिता की सेहत पर ध्यान दें। जल्दबाजी में कोई निर्णय नुकसानदेह हो सकता है।
शुभ रंग: सफेद

मिथुन:
दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर प्रशंसा मिल सकती है और नौकरी से जुड़ा अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। किसी फैसले पर पछतावा हो सकता है। शेयर बाजार से जुड़े लोग निवेश के नए अवसर तलाश सकते हैं। किसी संपत्ति सौदे को अंतिम रूप मिल सकता है। बॉस से अनबन की आशंका है।
शुभ रंग: पीला

कर्क:
वित्तीय लेन-देन में सतर्क रहें और अनजान व्यक्तियों से दूरी बनाए रखें। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। अनचाही बातचीत से बचें और बोलचाल में संयम रखें। कर्ज चुकता करने का अवसर मिलेगा। विदेश यात्रा की संभावनाएं बन रही हैं। पिता की सलाह अनदेखी न करें।
शुभ रंग: गुलाबी

सिंह:
दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। दूसरों के कामों में उलझने से खुद के कार्य बाधित हो सकते हैं। व्यापार में सतर्कता बरतें। किसी जरूरतमंद की सहायता करेंगे। दोस्तों संग समय बीतेगा। छात्रों का ध्यान पढ़ाई में केंद्रित रहेगा। टेंशन से राहत मिलेगी।
शुभ रंग: नारंगी

कन्या:
आपके प्रयास आज फल देंगे। कार्यक्षेत्र में मनचाहा कार्य मिलने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। माता-पिता की राय लाभदायक रहेगी। बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। दूसरों पर निर्भरता से बचें। वाहन की खराबी से खर्च बढ़ सकता है।
शुभ रंग: लाल

तुला:
धन लाभ के योग हैं, विशेषकर ससुराल पक्ष से। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कोई नया व्यावसायिक विचार लाभदायक हो सकता है। महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करने से बचें। परिवारिक विवाद तनाव दे सकते हैं। अटकी प्रॉपर्टी डील पूरी हो सकती है।
शुभ रंग: पीला

वृश्चिक:
मिश्रित परिणामों का दिन रहेगा। जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। कार्य में रुकावटें समाप्त होंगी। ऑनलाइन कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। छात्र मानसिक दबाव से राहत महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नीला

धनु:
कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, लापरवाही न करें। बिजनेस में गुणवत्ता पर ध्यान दें। नए संपर्क बनेंगे, जो आगे लाभदायक होंगे। पारिवारिक कलह शांत करने का प्रयास करें।
शुभ रंग: आसमानी

मकर:
सेहत पर विशेष ध्यान दें। लापरवाही भारी पड़ सकती है। प्रयासों का अच्छा फल मिलेगा। प्रमोशन की संभावना है। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से संवाद होगा। तरक्की में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं।
शुभ रंग: लाल

कुंभ:
कारोबार में सतर्क रहें। साझेदारी में कार्य करते समय लिखित अनुबंध करें। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। परिजनों की याद सताएगी। करियर में नया अवसर मिल सकता है। आमदनी के स्रोतों पर ध्यान दें। राजनीति से जुड़े लोगों को विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: हरा

मीन:
परिस्थितियां मिश्रित रहेंगी। बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान देना आवश्यक होगा। रुकी योजनाएं दोबारा शुरू हो सकती हैं। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय गलत हो सकता है। संतान से विवाद हो सकता है। पारिवारिक समस्याओं की अनदेखी न करें।
शुभ रंग: बैंगनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here