24/06/2025: आज का राशिफल

मंगलवार, 24 जून को आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र और शूल योग का विशेष संयोग बन रहा है। पंचांग और ग्रह-नक्षत्रों की गणना के आधार पर बनाया गया राशिफल यह बताता है कि आज किन राशि वालों को मिल सकता है धन लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का संक्षिप्त दैनिक भविष्यफल:

🔴 मेष

आपके सकारात्मक विचार और प्रयासों से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक योजनाएं फलीभूत हो सकती हैं।
शुभ रंग: गुलाबी

🟢 वृषभ

कामकाज में सतर्कता बरतें। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। कार्यस्थल पर यात्रा संभव है।
शुभ रंग: हरा

🟡 मिथुन

सकारात्मक घटनाएं दिन को खुशनुमा बनाएंगी। रिनोवेशन या निवेश की योजना सफल हो सकती है।
शुभ रंग: पीला

🟡 कर्क

भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। नौकरीपेशा को नई उम्मीद मिल सकती है।
शुभ रंग: पीला

सिंह

रिश्तों में मधुरता लौटेगी। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। नकारात्मक सोच से बचें।
शुभ रंग: सफेद

🟤 कन्या

कोशिशें सफल होंगी। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। लोन संबंधित काम बन सकता है।
शुभ रंग: हरा

🔴 तुला

सेहत में सुधार रहेगा, लेकिन खर्चे बढ़ सकते हैं। बच्चों की कोई मांग पूरी करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग: लाल

वृश्चिक

संयम से काम लें। बच्चों की उपलब्धि से प्रसन्नता होगी। बिजनेस में फोकस जरूरी है।
शुभ रंग: ग्रे

🟣 धनु

ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। वाणी में संयम रखें।
शुभ रंग: गुलाबी

🔴 मकर

माता-पिता की सेहत पर ध्यान दें। परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा।
शुभ रंग: लाल

🟢 कुंभ

पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। कानूनी मामले सुलझ सकते हैं।
शुभ रंग: हरा

🟡 मीन

थोड़ा उलझनों भरा दिन रहेगा। संतान से विचारभिन्नता हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
शुभ रंग: पीला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here