26/06/2025: आज का राशिफल

आज गुरुवार, 26 जून को शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। चंद्रमा मिथुन राशि में स्थित हैं और सुनफा योग बन रहा है। इसके साथ ही आर्द्रा और पुनर्वसु नक्षत्र के मेल से ‘ध्रुव योग’ का संयोग बन रहा है, जो दिन को विशेष फलदायी बना रहा है। ग्रहों और नक्षत्रों की यह स्थिति कुछ राशि वालों के लिए नए अवसरों और लाभ के संकेत दे रही है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष
घर-परिवार में बड़ों की बातों पर ध्यान दें। कोई संपत्ति खरीदने का विचार बन सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें, शत्रु सक्रिय रह सकते हैं।

वृषभ
परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर प्रदर्शन बेहतर रहेगा। किसी विवाद से दूरी बनाए रखें। रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है।

मिथुन
नया कार्य शुरू करने के लिए अनुकूल समय है। परिजनों की जरूरतों पर ध्यान दें। भगवान की भक्ति से मानसिक शांति मिलेगी। बच्चों की संगति पर ध्यान रखें।

कर्क
भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुधार होगा। पुराने अनुभवों से सबक लें।

सिंह
खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। किसी जोखिम भरे काम से दूरी बनाए रखें। जीवनसाथी को नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कन्या
नई शुरुआत के लिए शुभ दिन है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। सेहत का ध्यान रखें। धन वापसी के योग हैं।

तुला
खुशियों से भरा दिन रहेगा। मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं। यात्रा से लाभ होगा। कार्यस्थल पर सरप्राइज मिलने की संभावना है।

वृश्चिक
सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सतर्कता रखनी होगी। खर्चों को सीमित रखें। परिवार में विवाह संबंधी अड़चनें दूर होंगी।

धनु
पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी। सरकारी क्षेत्र से लाभ के संकेत हैं। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। उच्च शिक्षा में सफलता के योग हैं।

मकर
मेहनत से सफलता मिलेगी। लालच में आकर निर्णय न लें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। मन की कोई इच्छा पूर्ण हो सकती है।

कुंभ
दिन सामान्य रहेगा। वाणी पर संयम रखें। परिवार में किसी बात को लेकर जिद हो सकती है। विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। नए वाहन की खरीद संभव है।

मीन
तनाव का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहनों से मतभेद संभव हैं। यात्रा स्थगित करें। व्यवसायिक समस्याओं में वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here