शनिवार, 28 जून को ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति सभी 12 राशियों पर अलग-अलग असर डालेगी। कुछ राशि वालों को जहां लाभ और मानसिक शांति मिलेगी, वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं दिनभर का राशिफल…
♈ मेष (Aries)
स्वभाव: ऊर्जावान
शुभ रंग: लाल
आज दिन लाभकारी रहेगा, लेकिन लेन-देन में सतर्कता जरूरी है। शत्रु मित्र के रूप में छिपे हो सकते हैं, गोपनीय बातें साझा करने से बचें। फिजूल खर्ची से दूर रहें। संतान से अच्छी खबर मिल सकती है।
♉ वृषभ (Taurus)
स्वभाव: स्थिर और धैर्यवान
शुभ रंग: सफेद
परिवार का साथ मिलेगा और सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता संभव है। घर में कोई आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
♊ मिथुन (Gemini)
स्वभाव: बुद्धिमान और जिज्ञासु
शुभ रंग: हरा
परिवारिक तनाव परेशान कर सकते हैं। व्यवसाय में धोखा मिल सकता है। यात्रा टालना बेहतर रहेगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रहेगी।
♋ कर्क (Cancer)
स्वभाव: संवेदनशील
शुभ रंग: सफेद
संपत्ति से जुड़े मामलों में दिन अनुकूल है। बिजनेस में बदलाव के संकेत हैं। पार्टनरशिप में लाभ हो सकता है। खान-पान पर ध्यान दें और अनजान लोगों से दूरी रखें।
♌ सिंह (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
शुभ रंग: पीला
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यस्थल पर खुशी मिलेगी लेकिन दूसरों की ईर्ष्या भी झेलनी पड़ सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। प्रॉपर्टी संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें।
♍ कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
शुभ रंग: हरा
समय की कीमत पहचानें और आलस्य से बचें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सलाह लेना लाभदायक होगा। पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनाए रखें।
♎ तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
शुभ रंग: गुलाबी
खर्चे बढ़ सकते हैं। किसी पर भरोसा कर लेन-देन न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। विरोधियों की बातों में आने से बचें और घर के कामों को समय दें
♏ वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमयी
शुभ रंग: लाल
पुराने अधूरे कार्य पूरे होंगे। प्रतियोगिता से जुड़े शुभ समाचार मिल सकते हैं। पारिवारिक मामलों में मिल-बैठकर निर्णय लें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है।
♐ धनु (Sagittarius)
स्वभाव: धार्मिक और दार्शनिक
शुभ रंग: पीला
धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। छात्रों के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी से अनावश्यक बहस से बचें। सोच-समझकर निर्णय लें, लोन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
♑ मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
शुभ रंग: नीला
दिन शुभ है। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद कार्य सिद्ध करेगा। प्रेम जीवन में नई शुरुआत संभव है।
♒ कुंभ (Aquarius)
स्वभाव: दूरदर्शी
शुभ रंग: आसमानी नीला
धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। व्यापार में रुका हुआ सौदा फाइनल हो सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ के संकेत हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी
♓ मीन (Pisces)
स्वभाव: भावुक और कल्पनाशील
शुभ रंग: सफेद
बोलचाल में संयम जरूरी है। आज किसी मुद्दे पर वाद-विवाद की संभावना है। घरेलू वातावरण को शांत बनाए रखें। खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाएं।