‘लव जिहाद’ की बुरी परिणति !

अभी दो दिन पूर्व धर्मगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने मेरठ के गढ़ रोड स्थित राजराजेश्वरी मन्दिर में प्रवचन के दौरान हिन्दू लड़कियों को नेक सलाह देते हुवे कहा कि उन्हें आफताब व श्रद्धा प्रेम प्रकरण से सबक लेना चाहिए। स्वामी जी ने कहा कि हिन्दू लड़कियों को अपने धर्म के भीतर ही वैवाहिक संबंध रखने चाहिए।

ज्ञातव्य है कि मुम्बई के आफताब नामक लड़के ने श्रद्धा नाम की हिन्दू लड़‌की को फंसाया और दिल्ली लाकर उसकी क्रूरता से हत्या कर दी। आफताब श्रद्धा के 35 टुकड़े करके उन्हें महरौली स्थित जंगल में डालता रहा। आरोप लगते रहें हैं कि मुस्लिम लड़के हिन्दू लड़कियों को इरादतन प्रेम जाल मे फांसते हैं और बाद में उनका धर्मान्तरण करा देते हैं। इंकार करने पर उनकी हत्या कर दी जाती है। इस प्रकार की सैकड़ों घटनायें प्रकाश में आ चुकी हैं। अभी कल ही एक टी.वी.चैनल ने लव जिहाद के जाल में फंस कर मार डालने वाली हिन्दू लड़कियों के चित्र छोटे पर्दे पर दिखाये थे।

लव जिहाद में हिन्दू लड़की को फंसा कर मार डालने की जघन्य घटना इसी मंगलवार को लखनऊ में हुई। दुबग्गा की डूडा कॉलोनी में रहने वाले मुस्लिम युवक सूफियान ने प्रेमजाल में फँसाई हुई लड़की निधि गुप्ता (19) को चौथी मंजिल से धक्का दे कर मार डाला। इस हिन्दू लड़की पर सूफियान हिन्दू धर्म छोड़ कर इस्लाम कबूलने का दबाव बना रहा था। निधि गुप्ता के इंकार करने पर उसकी हत्या कर दी गई।

लव जिहाद की इस क्रूर परिस्थिति पर अंकुश लगना आवश्यक हो गया है। केन्द्र एवं राज्य सरकारों और हिन्दू समाज को तत्काल चेतना होगा।

गोविंद वर्मा
संपादक ‘देहात’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here