बागपत: रालोद नेता के दिव्यांग बेटे की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

बागपत। रालोद नेता के दिव्यांग बेटे की हत्या कर दी गई। उसका शव पुलिस ने गन्‍ने के खेत से बरामद किया। वह गुरुवार से घर से गायब था। बवाल की आशंका को देखते हुए गांव में कई थानों की पुलिस और पीएसी भी पहुंची। 

बंधा हुआ मिला शव 

छपरौली के धन्धान पट्टी निवासी वीरेंद्र सिंह रालोद नेता हैं। उनके बेटे रवि चौधरी ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी थी। उसमें बताया गया था कि 25 वर्षीय दिव्यांग भाई सोनू गुरुवार दोपहर बाद दो बजे से गायब है। उसके मोबाइल पर भी बुधवार रात एक काल आई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी थी। शनिवार को पुलिस के हाथ अहम साक्ष्य लगे, जिसके बाद पुलिस ने धन्धान पट्टी में जित्ता नाम के व्यक्ति के नलकूप के पास राजेंद्र के गन्‍ने के खेत में पहुंची, तो वहां मेढ़ (गन्नों) से सोनू का शव बंधा हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पुलिस और पीएसी पहुंची गांव 

किसी बवाल की आशंका को देखते बागपत सीओ, बड़ौत सीओ समेत कई थानों की पुलिस व दो ट्रक पीएसी गांव पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक सोनू के हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे और उसके गले में भी रस्सी बंधी हुई थी। गले की रस्सी इतनी कसी हुई थी कि निशान काफी गहराई तक थे।

गलना शुरू हो गया था शव

पुलिस के मुताबिक जिस दिन सोनू गायब हुआ था, उसी दिन उसकी हत्या कर दी गई थी, क्योंकि शव गलना शुरू हो गया था। इंस्पेक्टर देवेश कुमार ने बताया कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे है। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द इस मामले का राजफाश कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here