भारत जोड़ो यात्रा: जम्मू-कश्मीर के लखनपुर जनसभा स्थल पर पहुंचने लगे लोग

जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा कठुआ के लखनपुर में प्रवेश करेगी। इसमें शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद फारूक अब्दुल्ला, शिव सेना नेता संजय राउत समेत अन्य पदाधिकारी सभा स्थल पर पहुंच गए हैं। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सभा स्थल पर कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों को जाने दिया जा रहा है। इसके लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को लगाया गया है। 

लखनपुर में भारत जोड़ाे यात्रा में शामिल होने के लिए जाते फारूक अब्दुल्ला

सात सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा चार महीने 11 दिन की अवधि के बाद जम्मू-कश्मीर में दाखिल हो रही है। वीरवार शाम छह बजे के करीब भारत जोड़ो यात्रा की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी पैदल ही रावी पुल के रास्ते जम्मू-कश्मीर में दाखिल होंगे।

जम्मू कश्मीर के लखनपुर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होते लोग

इसके बाद लखनपुर कॉरिडोर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वे कॉरिडोर पर स्थापित महाराजा गुलाब सिंह की विशाल प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। वीवीआईपी के लखनपुर में दौरे के चलते सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। 

जम्मू कश्मीर भारत जोड़ा यात्रा

लखनपुर में राहुल गांधी की जनसभा और यात्रा के स्वागत को लेकर इंतजाम सुनिश्चित करने की प्रक्रिया देर रात तक जारी रही। प्रतिमा स्थल से सटकर बीस फुट बाई चालीस फुट बाई चार फुट का मंच स्थापित किया गया है। मंच पर केवल 15 वीवीआईपी के बैठने की व्यवस्था ही की गई है।

जम्मू कश्मीर भारत जोड़ो यात्रा

आम लोगों के लिए मंच के सामने खुले कॉरिडोर पर राहुल गांधी के संबोधन को सुनने के लिए व्यवस्था की जा रही है। कठुआ के जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आकाश भारत ने बताया कि सभी इंतजाम सुनिश्चित कर लिए गए हैं। जम्मू कश्मीर और पंजाब के लोग इस यात्रा में शामिल होंगे। 

लखनपुुर में महाराजा की मूर्ति

राधास्वामी सत्संग भवन के नजदीक लगे पंडाल 

राहुल गांधी समेत वीवीआईपी के लिए जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे से सटे राधा स्वामी सत्संग भवन लखनपुर में पंडाल सज गया हैं। वहीं यात्रा में शामिल अन्य लोगों के लिए दस हजार की व्यवस्था वाले दो पंडाल हाईवे के विपरीत स्थापित किए गए हैं। इन पंडाल में रात गुजारने के लिए ब्लोअर से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

भारत जोड़ो यात्रा।

राहुल गांधी के नेतृत्व में वीरवार को जम्मू-कश्मीर में पहुंच रही भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर श्रीनगर तक तैयारियां तेज की गई हैं। जम्मू में 23 जनवरी को यात्रा का पहुंचना प्रस्तावित है। यहां सतवारी चौक पर सुबह 11 बजे मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

लखनपुर में सुरक्षा कड़ी की गई

इस बीच एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के सदस्यों के साथ प्रशासनिक और पुलिस उच्चाधिकारियों ने सतवारी चौक, सिद्दड़ा और शीतली आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। बताया जाता है कि जम्मू में कार्यक्रम के दौरान एकतरफा हाईवे खोला रखा जाएगा, जिसमें दोनों तरफ से आवाजाही होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here