अजमेर में झूला गिरने से बड़ा हादसा, कई महिलाएं और बच्चे घायल

जयुपर : राजस्थान के अजमेर जिले से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां मेले में झूले की केबल टूटने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस झूले में तकरीबन 10 लोग सवार थे, जोकि इस हादसे के शिकार हो गए थे। जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस स्वास्थ्य विभाग की टीम को मिली वो मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक रिपोर्ट के मुताबिक ये भयानक हादसा अजमेर जिले में कुंदन नगर स्थित फूटी कोठी का बताया जा रहा है। दरअसल, यहां डिज्नीलैंड में टावर झूला की केबल टूट गई और वो अचानक नीचे गिर गया, जिसके चलते इस हादसे में कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये घटना शाम 7 बजे के आसपास की है। वहीं, घटना के बाद से मेले में मौजूद झूला चालक फरार हो गए।

फरार हुआ झूला चलाने वाला

आपको बता दें, अजमेर के कुंदन नगर में प्रदर्शनी लगी थी। इस दौरान वहां पर कई झूले भी लगे हुए थे। इसी दौरान एक झूले में कई लोग बैठे थे तभी कुछ देर बाद झूले में से तेज आवाज आई और वो टूट गया। इस हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की गंभीर होने की खबर है, जिनमें पुरुष, बच्चे और महिलाएं शामिल है। वहीं जैसे ही ये घटना घटित हुई वैसे ही झूला चलाने वाला और उसका साथी मौका देखकर फरार हो गए।

अस्पताल में चल रहा इलाज

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अजमेर के जवाहर लाल नेहरू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here