झारखंड पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,25 लाख के इनामी उग्रवादी को किया गिरफ्तार

विश्वकर्मा पूजा के दिन झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हजारीबाग पुलिस ने एक और उग्रवादी को धर दबोचा है। गुप्त सूचना पर झारखंड पुलिस और CRPF की 22/बीएन बटालियन चरही थाना क्षेत्र के बहेरा तालाब के पास के छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान में JPC के एक सदस्य राजेश गंझु उर्फ बिपुल गंझु को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से प्वाइंट 315 बोर का एक राइफल व प्वाइंट 315 बोर का 9 पीस जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार उग्रवादी और बरामद हथियार को चरही थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।

CRPF की टीम तीन दिनों से इस छापेमारी अभियान में लगी हुई थी। खोजी कुत्ते की मदद से हथियार को बरामद किया गया है।

पिछले महीने ही 25 लाख का ईनामी नक्सली हुआ था गिरफ्तार

पिछले महीने ही हजारीबाग पुलिस ने भाकपा माओवादी कमांडर प्रदुमन शर्मा को गिरफ्तार की थी। इसकी गिरफ्तारी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र से की गई थी। नक्‍सली प्रदुमन 25 लाख का इनामी था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here