बिहार सरकार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोरोना से मौत

देश में कोरोना महामारी आम से लेकर खास तक किसी को भी ना छोड़ रही है। मौजूदा वक्त में बिहार भी वायरस से बुरी तरह प्रभावित है, जहां पर कुछ दिनों पहले मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह संक्रमित हो गए थे। इसके बाद से पटना के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी हालत बिगड़ती गई और शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर मुख्यमंत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

जानकारी के मुताबिक 15 अप्रैल को मुख्य सचिव अरुण कुमार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उनको राजधानी पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। अरुण कुमार 1985 बैच के आईएएस अधिकारी थे। उन्होंने इसी साल मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले उन्होंने बतौर विकास आयुक्त अपनी सेवाएं दी थीं। वहीं जब अरुण कुमार के निधन की खबर आई तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी कैबिनेट के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने भी बैठकर रुकवाकर दुख व्यक्त करते हुए अरुण कुमार को श्रद्धांजलि दी।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले स्वास्थ्य विभाग में अतिरिक्त सचिव रवि शंकर चौधरी का निधन हो गया था। उनका पटना के एम्स में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों की कड़ी मेहनत के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका और उन्होंने 23 अप्रैल को अंतिम सांस ली। इन दोनों के अलावा भी बिहार के कई अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनका इलाज जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here